इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, पैरों पर गिरकर नेताजी मांग रहे वोट
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। यहां पोलिंग बूथों के बाहर प्रत्याशी व उनके एजेंट पूरी मुस्तैदी के साथ आखरी समय में मतदाताओं को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं। नेताजी हाथ जोड़े मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं। प्रत्याशी मौका मिलते ही मतदाता के पैरों पर भी लपक पड़ते हैं और खुद के लिए वोट देने की मिन्नतें कर रहे हैं। इन चुनावों में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और पहली बार नोटा का विकल्प भी रखा गया है।

चुनाव में छात्रों के लिए 14 मतदान केंद्र बनाये गए हैं जिनमें 29 बूथ हैं, इन बूथों में कुल 13454 छात्र वोट डालेंगे।वहीं महिला कॉलेज में 6 मतदान केंद्रों में 15 बूथ बनाये गए हैं जिनमें 5577 छात्राएं मतदान करेंगी।

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी कैंपस में चुनाव मतदान की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए मतदाता छात्र और छात्राएं पहुंच रहे हैं। छात्राओं के लिए अलग पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जबकि छात्रों के लिए अलग पोलिंग बूथों पर मतदान हो रहा है। हालांकि सभी जगह प्रत्याशी व उनके एजेंट मतदान केंद्र के बाहर मौजूद हैं। मतदाता के आते ही नेताजी हाथ जोड़े ऐसे नजर आते हैं जैसे स्वयं भगवान उनकी ओर चले आ रहे हैं। वहीं मतदाताओं को देखते ही उछल पड़ते हैं और हाथ जोड़ें उनसे अपने पक्ष में वोट देने के लिए मिन्नतें करते हैं।
ये भी पढ़ें- हिंदुस्तान की जमीन पर कलंक है बाबरी मस्जिद- वसीम रिजवी












Click it and Unblock the Notifications