वाराणसी: महिला दिवस पर गुलाबी मतदान केंद्र, लोगों को लुभा रहा है सेल्फी प्वाइंट
काशी की शान का प्रतीक अंतर्राष्ट्रीय महिला एथलीट और स्वच्छ काशी की ब्रांड एंबेसडर नीलू मिश्रा ने इस आदर्श केंद्र को गोद लेकर जिला निर्वाचन टीम के साथ मिलकर ये थीम तैयार किया है।
वाराणसी। आठ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की प्रक्रिया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रंगों में रंगी है। महिलाओं में मतदान के प्रति जागरुकता लाने के लिए जिला निर्वाचन टीम ने विशेष रूप से महिलाओं को एक बूथ समर्पित किया है। जिसका थीम पिंक कलर दिया गया है। इस आदर्श मतदान केंद्र पर विशेष तौर पर गुलाबी रंग के टेंट, सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं जो विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।


काशी की शान का प्रतीक अंतर्राष्ट्रीय महिला एथलीट और स्वच्छ काशी की ब्रांड एंबेसडर नीलू मिश्रा ने इस आदर्श केंद्र को गोद लेकर जिला निर्वाचन टीम के साथ मिलकर ये थीम तैयार किया है। नीलू मिश्रा सुबह से ही लगातार महिलाओं को समर्पित इस आदर्श मतदान केंद्र पर डटी हुई हैं। मतदान कर निकल रहे लोगों को नीलू मिश्रा ने बताया कि महिलाओं को मतदान के लिए आज विशेष हिस्सेदारी लेनी चाहिए जिससे महिलाओं को लोकतंत्र में पुरूषों के समान बराबरी मिले।

वहीं इस मतदान केंद्र में आ रही महिलाओं को भी ये केंद्र काफी भा रहा है। महिला दिवस के मौके पर महिला शक्ति और अपने अधिकारों की इस तरह मिल रही जानकारी को देखने-सुनने के लिए महिलाएं उत्साहित भी नजर आ रही हैं। आकर्षण का केंद्र बना यहां का सेल्फी प्वाइंट भी लोगों में काफी सराहा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications