मंत्री स्वाति सिंह की मौजूदगी में उनके सुरक्षा कर्मियों ने की जमकर अभद्रता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वाति सिंह एक बार फिर चर्चा में है इस बार मामला स्वाति सिंह के सुरक्षा कर्मियों की दबंगई का है। लखनऊ के आशियाना इलाके में रविवार की रात को खाने की पैकिंग करने गए संजीव मिश्रा नाम के युवक की किसी बात स्वाति सिंह के सुरक्षा कर्मियों से बहस हो गई।

जिसके बाद आरोप है कि सुरक्षा कर्मियों ने संजीव नाम के शक्श से अभद्रता और गाली गलौज की और मारपीट करने को उतारू दिखे। ये ये सब मंत्री स्वाति सिंह की मौजूदगी में हुआ। कहा जा रहा है कि जिस समय ये घटना घटित हुई स्वाति सिंह वहां मौजूद थीं।
कहा जा रहा है कि पिटने वाले व्यक्ति ने मंत्री स्वाति सिंह से इस बारे में शिकायत की लेकिन उन्होंने इसको लेकर कोई भी ध्याननहीं दिया। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत आशियाना पुलिस को दी पुलिस अब इस मामले में जांच की बात कह रही है।
प्रदेश सरकार में मंत्री स्वाति सिंह के सुरक्षा कर्मियों पर लखनऊ के आशियाना इलाके के रहने वाले संजीव मिश्रा नाम के युवक ने अभद्रता और गाली गलौज देने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत आशियाना पुलिस को दी है। पीड़ित संजीव मिश्रा ब्राह्मण सभा का खुद को जिलाध्यक्ष बताते है उनका कहना है बीती रात वो परिवार के लिए रेस्टोरेंट से खाना लेने गए थे वहां मौजूद मंत्री स्वाति सिंह के सुरक्षा कर्मियों से हुए मामूली कहासुनी के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने संजीव मिश्रा से अभद्रता की।
उनका कहना है कि वे लोग गालियां देने के साथ मारपीट के लिए उतारू थे। संजीव का कहना है कि स्वाति सिंह वहां मौजूद थीं। इस मामले में शिकायत करने के बाद भी मंत्री ने कोई सुनवाई नहीं की जिसके बाद पीड़ित ने आशियाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर मामले में कार्यवाही की मांग की है।
पीड़ित का कहना है मंत्री स्वाति सिंह उन्हीं के क्षेत्र से विधायक हैं और उन्होंने इस मामले को गंभीरता से भी नहीं लिया पीड़ित ने चेतावनी दी है मामले में कार्यवाही न होने पर वो विरोध प्रदर्शन करेगा। वहीं इस मामले में शिकायत मिलने के बाद अब आशियाना पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है पुलिस का कहना है जांच के आधार पर कार्यवाही होगी।
ये भी पढ़ें- बिहार में RTI कार्यकर्ता और उसके साथी की गोली मारकर ह्त्या












Click it and Unblock the Notifications