बिहार में RTI कार्यकर्ता और उसके साथी की गोली मारकर ह्त्या
जमुई। बिहार में जमुई जिले के सिकंदरा थाना इलाके के बिछवे मोड़ के पास अपराधियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पिछले तीन महीने में बिहार में इस तरह की यह तीसरी घटना है। मृतकों का नाम वाल्मीकि यादव और धर्मेन्द्र यादव बताया जा रहा है। मृतक वाल्मीकि यादव एक आरटीआई कार्यकर्ता थे। रविवार शाम को जब आरटीआई कार्यकर्ता अपने दोस्त के साथ घर वापस लौट रहे थे तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी।

जानकारी के अनुसार मृतक वाल्मीकि यादव और धर्मेन्द्र यादव बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस आ रहे थे तभी घात लगाए अपराधियों ने दोनों पर गोली चला दी। जिसके बाद बाल्मीकि यादव और धर्मेन्द्र यादव ने बचने की भरपूर कोशिस की लेकिन खुली जगह होने की वजह से भागने में कामयाब नहीं हो सके और अपराधी अपने मनसूबे में कामयाब हो गए। गोली लगने से वाल्मीकि यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जब कि घायल धर्मेन्द्र यादव ने सिकंदरा पीएचसी में दम तोड़ दिया।

घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश है। घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिया है। परिजनों के अनुसार आंगनबाड़ी में सेविका की नियुक्ति को लेकर दोनों मृतकों का गांव के ही कुछ लोगों के साथ विवाद था।
बाल्मीकि यादव ब्लाक के कई घोटालों का पर्दाफास आरटीआई के माध्यम से कर चुके थे। साथ ही उनका गावं में आँगनबाड़ी सेविका की बहाली को लेकर भी कई लोगो से झगड़ा चल रहा था। थानाध्यक्ष ने बतया की परिजनों से बात्क्रम में पता चला है कि पिछले दिनों आरटीआई के माध्यम से बाल्मीकि ने कई लोगो के घोटालों को उजागर किया था।
ये भी पढ़ें- एक साल पहले हुए रेप का न्याय मांगने पहुंची दो बहनें, एसएसपी के सामने जमकर हंगामा












Click it and Unblock the Notifications