विवेक तिवारी मर्डर केस: डीजीपी बोले- सिपाहियों पर पूरा भरोसा, विरोध जैसी स्थिति नहीं

लखनऊ। लखनऊ में विवेक तिवारी मर्डर केस के बाद से खबरें आई थीं कि आरोपी प्रशांत की कथित तौर पर सुनवाई ना होने के चलते यूपी पुलिस के सिपाही 5 अक्टूबर को काला दिवस मनाने जा रहे हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की फोटो और मैसेज वायरल हो रहे थे। जिसमें आरोपी प्रशांत को केस लड़ने के लिए उसकी आर्थिक मदद करने और मामले में पुलिस के खिलाफ हो रही एकतरफा कार्रवाई को लेकर विरोध प्रदर्शन और काला दिवस जैसी बातें सामने आई थीं। इसी बीच यूपी पुलिस के डीजीपी ने बयान दिया है कि उनकी जानकारी में सिपाहियों में विरोध जैसी कोई स्थिति नहीं हैं साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें अपने सिपाहियों पर पूरा भरोसा है।

vivek tiwari murder case DGP said there is no any situation of revolt

मीडिया से बातचीत करते हुए यूपी पुलिस के डीजीपी ने कहा कि सिपाहियों में विद्रोह जैसी कोई स्थित नहीं है। सिपाहियों द्वारा 5 अक्टूबर को काला दिवस मनाने वाली बात पर उन्होंने अनभिज्ञता जताई। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि ऐसा करने वाले या फिर किसी भी प्रकार का गैरकानूनी कार्य करने वाले पुलिसवाले पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि उन्होंने अपने जवानों पर पूरा भरोसा जताया और कहा कि 5 अक्टूबर को आंदोलन और काला दिवस की जो फोटो वायरल हो रही हैं वो पुरानी हैं।

उन्होंने ये भी कहा कि उनके जवानों का मनोबल काफी ऊंचा है, वह इन बातों से कम नहीं होगा। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इस संबंध में पुलिस अधिकारी लगातार जवनों से बातचीत कर रहे हैं और कोशिश है कि काला दिवस या विद्रोह जैसी कोई स्थिति ना पैदा है।

बता दें विवेक तिवारी की हत्या के आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी और संदीप पर कार्रवाई के खिलाफ यूपी राज्य पुलिस कर्मचारी परिषद की ओर से व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा जा रहा है, जिसमें विवेक तिवारी हत्याकांड में सिपाहियों पर कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए विरोध की तैयारी की गई है।

ये भी पढ़ें- विवेक तिवारी हत्याकांड में आज अहम दिन, आरोपी प्रशांत के साथ सना पर भी निगाहें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+