यूपी में सरेआम छेड़ी गई लड़की, इस वीडियो के वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए योगी सरकार ने ऐंटी रोमियो स्क्वैड टीम का गठन किया था। लेकिन शोहदे के होसले पस्त नहीं हो रहे हैं। उन्नाव के बाद जौनपुर में भी एक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं एक आरोपी इस घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर देता है। वीडियो वायरल होने के बाद मीरपुर थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया हैं।

viral video of molestation with a girl in Jaunpur

जानकारी के अनुसार, मामला जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस की माने तो छात्रा अपनी सहेली के घर से वापस लौट रही थी। तभी सड़क पर ही शोहदों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। इतना ही एक शोहदे ने छात्रा से छेड़छाड़ करते हुए वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बीच सड़क शोहदे छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं और भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे हैं। लेकिन सड़क से गुजर रहे लोग बस तमाशबीन बने हुए हैं।

viral video of molestation with a girl in Jaunpur

एसपी सिटी अनिल पाण्डेय ने बताया कि पीड़िता की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन वायरल हो रहे वीडियो को संज्ञान लेते हुए मीरगंज थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों शोहदों सल्ली और राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्यवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रही बाइक के नंबर को तलाशते हुए एक युवक को पकड़ा तो उसने बताया कि उसके दो दोस्त बाइक मांगकर ले गए थे। जिसके बाद दोनों मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+