Video: 'अजगर' का पेट देख लोग हुए अचंभित, आखिर कौनसे जानवर को निगला? ग्रामीणों में कौतूहल
उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक अजगर किसी जंगली जानवर को निगलने के बाद खेतों में आराम फरमाता नजर आ रहा है। जंगली जानवर को खाने के बाद अजगर का पेट इतना बड़ा हो गया कि उससे एक इंच भी हिला नहीं जा रहा था। वन विभाग की टीम को अजगर के रेस्क्यू के लिए बैलगाड़ी मंगवानी पड़ी।
दरअसल, यह वीडियो अमरोहा जिले के रहरा के जंगल किनारे बसे गांव पोरारा का है। यहां खेत पर गए एक किसान को किसी जंगली जानवर के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जैसे ही किसान ने वहां जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। किसान को वहां एक अजगर सांप किसी जंगली जानवर को निगलता दिखाई दिया।

इसके बाद किसान द्वारा शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसान भी दौड़कर वहां पहुँच गए। इसी बीच मौके से किसी किसान द्वारा अजगर सांप के होने की सूचना वन विभाग को दी गई। फिर वन कर्मियों ने ग्रामीणों की सहायता से अजगर सांप को एक बैलगाड़ी में लादा और जंगल के अंदर छोड़ दिया।
उधर, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। डिप्टी वन रेंजर सुमित राठी ने बताया कि अजगर को वन में छोड़ दिया गया है। उनका कहना है कि कई बार जंगल से अजगर खेतों में पहुंच जाता है।












Click it and Unblock the Notifications