Agra: पेड़ पर छिपकर लोगों को आते-जाते देख रहा था विशालकाय 'अजगर', Video में देखें कैसे उतारा नीचे
ताजनगरी आगरा में कैंट स्टेशन रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोगों ने पेड़ पर एक विशालकाय अजगर को लटकते देखा। वो पेड़ की टहनियों के बीच छिपा था। जिसके बाद कोई भी पेड़ के नीचे से गुजरने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। वहीं मौके पर मौजूद कई लोगों ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
उधर, पेड़ पर अजगर को लटका हुआ देखा मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई और मार्ग पर आवागमन बंद हो गया। इस दौरान कोबरा एनजीओ को अजगर के बारे में जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही एनजीओ के सदस्य मौके पर पहुंच गए। चूंकि अजगर पेड़ पर लगभग 25 से 30 फीट की ऊंचाई पर लटका हुआ था, इसलिए अजगर को रेस्क्यू करने के लिए छावनी बोर्ड से लिफ्टर को मौके पर बुलाया गया।

इसके बाद लिफ्टर की सहायता से पेड़ की ऊंचाई तक पहुंचा गया। रेस्क्यू टीम के अंशुल दीप शाह ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को जैसे-तैसे वहां से उतारा और बाद में लेजाकर जंगल में छोड़ दिया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। वहीं अब इस रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications