VIDEO: थोड़ी लापरवाही से ही हो जाते हैं बड़े नुकसान! देखिए कैसे चोरी कर ली गई बाइक?

इस वीडियो को देखकर यही कहेंगे कि थोड़ी लापरवाही से बड़ा नुकसान हो जाता है। इस वायरल वीडियो को जरूर देखें ताकी आपकी बाइक कहीं ऐसे ना उठ जाए!

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बाइक चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए की वो दिनदहाड़े बाइक चोरी करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। ताजा मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड का है, यहां एक चोर ने दिन दहाड़े एक प्राइवेट कंपनी के सामने से वहां काम करने वाले कर्मचारी की अपाचे बाइक पर हाथ साफ कर दिया। चोरी के बाद चोर बड़े आराम से फरार हो गया। बाइक चोरी की ये वारदात कंपनी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।

Viral Video of a CCTV from Hapur

मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड है जहां एक प्रावेट कंपनी में मयंक कुमार कर्मचारी के पद पर तैनात है और काफी समय से कंपनी में ही काम कर रहे हैं। मयंक हर रोज की तरह अपने घर से कंपनी के लिए आया करते थे और उसने अपनी अपाचे बाइक को कंपनी के बाहर खड़ा किया था। जिसके बाद वे कंपनी में काम करने चले गए और जब मयंक कंपनी से काम करके वापस लौटा तो उन्होंने देखा की उसकी बाइक नहीं है और उन्होंने कंपनी के बाहर लगा कैमरा चेक कराया तो सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वीडियो दिखाई पड़ा। इस घटना की सूचना पीड़ित मयंक ने पुलिस को दी और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+