Ghaziabad Video: पालतू कुत्ते को घुमा रहा था मालिक, कार ने रौंदा.. मौत, आखिर गलती किसकी?
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक कार चालक ने सड़क पर मालिक संग टहल रहे पालतू कुत्ते पर कार चढ़ा दी। गाड़ी से दबने के कारण कुत्ते की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गए। वहीं यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
बता दें कि यह घटना गाजियाबाद के इंदिरापुरम में नीति खंड-1 की शिव शक्ति गली की है। वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है, लेकिन वायरल अब हुआ है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि जब एक युवक अपने पालतू कुत्ते को रोड पर घुमा रहा था। तभी मोड़ से एक कार मुड़ी और कुत्ते को रौंद दिया। इस दौरान कुत्ता मालिक भी फोन में व्यस्त होने के कारण कुत्ते को बचा नहीं पाया।

कार चढ़ने के बाद मालिक में उसे कार के नीचे से निकाला, मगर काफी देर हो चुकी थी। कुछ ही देर में कुत्ते की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुत्ता मालिक ने इंदिरापुरम थाने में कार चालक के खिलाफ केस भी दर्ज कराया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि कार चालक की गलती तो है ही, लेकिन अगर कुत्ता मालिक युवक भी फोन में व्यस्त नहीं होता तो हादसा टल सकता था।












Click it and Unblock the Notifications