Trump Road Hyderabad: हैदराबाद में हुआ कुछ ऐसा कि गदगद हो उठे ट्रंप! तस्वीर शेयर कर भारत को कहा- Thank U

Donald Trump Road Hyderabad: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ अपने रिश्तों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने हैदराबाद में उनके नाम पर बनाई गई 'Donald Trump Avenue' को अपने लिए खास सम्मान बताया और भारत का धन्यवाद किया। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर सड़क के उद्घाटन की तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि वह भारत में इस तरह सम्मान पाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं।

तेलंगाना सरकार का कहना है कि इस कदम का मकसद भारत-अमेरिका की मजबूत होती पार्टनरशिप को दिखाना और हैदराबाद की ग्लोबल पहचान को और मजबूत करना है।

Trump Road Hyderabad

ट्रंप ने पोस्ट कर भारत को कहा Thank You

डोनाल्ड ट्रंप ने Truth Social पर 'Donald Trump Avenue' की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि भारत में उनके नाम पर सड़क बनाया जाना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि वह ऐसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं, जिन्हें भारत में यह सम्मान मिला है। ट्रंप ने अपने पोस्ट में भारत का धन्यवाद भी किया। उनका यह संदेश सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें: Trump India Visit: भारत दौरे पर आ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री ने तारीखों को लेकर किया एलान

हैदराबाद में कहां है Donald Trump Avenue?

यह सड़क हैदराबाद के नानकरामगुड़ा स्थित Financial District में है। इसी इलाके में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के साथ-साथ कई बड़ी International Tech Companies के ऑफिस मौजूद हैं। तेलंगाना सरकार ने इसी सड़क का नाम बदलकर 'Donald Trump Avenue' रखा है। सरकार का मानना है कि यह इलाका पहले से ही ग्लोबल बिजनेस का बड़ा सेंटर है, इसलिए यहां इस तरह का नाम दोनों देशों की दोस्ती का मजबूत संदेश देगा।

क्यों लिया गया सड़क का नाम बदलने का फैसला?

तेलंगाना सरकार के मुताबिक, सड़क का नाम बदलने का फैसला सिर्फ किसी व्यक्ति के सम्मान के लिए नहीं, बल्कि भारत और अमेरिका के मजबूत होते रिश्तों को दिखाने के लिए लिया गया है। सरकार चाहती है कि हैदराबाद को International City के तौर पर और ज्यादा पहचान मिले। इसी योजना के तहत भविष्य में कुछ दूसरी अहम सड़कों को भी दुनिया भर में पहचान रखने वाली बड़ी हस्तियों के नाम पर रखा जा सकता है।

उद्घाटन कार्यक्रम में कौन-कौन रहा मौजूद?

इस सप्ताह आयोजित कार्यक्रम में सड़क की नई Name Plate का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर भारत में अमेरिकी राजदूत Sergio Gor सहित तेलंगाना सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। यह आयोजन अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने के जश्न से भी जुड़ा था। कार्यक्रम के दौरान दोनों देशों के मजबूत संबंधों और भविष्य में बढ़ते सहयोग पर भी जोर दिया गया।

ये भी पढे़ं: Trump Tariff On India: 'आप लोग बकवास..', भारत को लेकर क्यों आगबबूला हुए ट्रंप? व्हाइट हाउस में तीखी बहस

भारत-अमेरिका रिश्तों के लिए क्यों खास है यह कदम?

विशेषज्ञों का मानना है कि किसी विदेशी नेता के नाम पर सड़क का नाम रखना सिर्फ एक औपचारिक फैसला नहीं होता, बल्कि यह दोनों देशों के बीच भरोसे और दोस्ती का प्रतीक माना जाता है। ट्रंप की प्रतिक्रिया से भी साफ है कि उन्होंने इस सम्मान को काफी अहम माना है। ऐसे कदम भारत और अमेरिका के बीच Diplomacy, Trade, Technology और Strategic Partnership को और मजबूत करने का सकारात्मक संदेश देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+