केतन की हत्या के लिए इस शख्स ने सिया को उकसाया, पुलिस ने खोला बड़ा राज, सगे भाई के बयान से केस में नया ट्विस्ट

Ketan Agarwal Murder Case: महाराष्ट्र के पुणे से सामने आए मशहूर बिजनेसमैन केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक ऐसा चौंकाने वाला मोड़ आया है, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है। लोहागढ़ किले की पहाड़ी से धकेलकर की गई केतन की हत्या के मामले में पुलिस को आखिरकार उस मास्टरमाइंड का पता चल गया है, जिसने मुख्य आरोपी सिया गोयल के दिमाग में मंगेतर के मर्डर का जहर घोला था। जांच में सामने आया है कि सिया का ब्वॉयफ्रंड ने ही चेतन चौधरी ने ही सिया को हत्या के लिए तैयार किया और पूरी साजिश को अंजाम देने की योजना बनाई।

इस बीच पुलिस की तफ्तीश जैसे ही आगे बढ़ी, वैसे ही इस केस में सिया के सगे भाई साहिल गोयल की एंट्री हुई। पुलिस ने जब साहिल को समन भेजकर करीब 10 घंटे तक कड़ी पूछताछ की, तो उसने अपनी ही बहन के दावों की हवा निकाल दी। साहिल के इस बयान के बाद अब सिया और उसके प्रेमी चेतन के बचने के सारे रास्ते बंद होते नजर आ रहे हैं।

Ketan Agarwal Murder Case

हत्या के लिए किसने उकसाया? सिया और चेतन को आमने-सामने बिठाकर हुई पूछताछ

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपियों सिया गोयल और चेतन चौधरी से पूछताछ में यह बात सामने आई कि चेतन चौधरी ने ही सिया गोयल को केतन अग्रवाल की हत्या के लिए उकसाया था। जांच के दौरान दोनों के बीच हुई बातचीत और घटनाक्रम को जोड़ने के बाद पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि हत्या अचानक नहीं हुई, बल्कि पहले से बनाई गई योजना का हिस्सा थी।

पुलिस का आरोप है कि 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले पर केतन अग्रवाल को चट्टान के किनारे ले जाया गया। वहां पहले से तय संकेत मिलने के बाद चेतन ने पीछे से धक्का दिया, जिससे केतन की करीब 400 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई।

Ketan Agarwal Murder Case
कत्ल की वजह सिर्फ हेयर विग? केतन के पिता के बयान से मर्डर केस में नया मोड़, सिया के पैच वाले दावे की खुली पोल!
कत्ल की वजह सिर्फ हेयर विग? केतन के पिता के बयान से मर्डर केस में नया मोड़, सिया के पैच वाले दावे की खुली पोल!

'अगर पसंद नहीं था तो शादी तोड़ देते' - सगे भाई ने बयां की हकीकत

लोनावला रूरल पुलिस स्टेशन में हुई लंबी पूछताछ के दौरान सिया के भाई साहिल गोयल ने पुलिस अधिकारियों के सामने बेहद साफ और बड़ा बयान दिया। साहिल ने पुलिस को बताया कि अगर उसकी बहन सिया को केतन पसंद नहीं था या वह इस शादी से खुश नहीं थी, तो उसे अपने परिवार को बताना चाहिए था।

साहिल ने कहा, "अगर सिया हमसे जरा सा भी कह देती कि वह केतन को नापसंद करती है, तो हम लोग यह शादी तुरंत रुकवा देते और रिश्ता तोड़ देते। इसके लिए किसी की जान लेने की क्या जरूरत थी?"

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक साहिल सह-आरोपी चेतन चौधरी को पहले से जानता था। इसलिए पुलिस ने शुक्रवार को सुबह से लेकर देर शाम तक साहिल से चेतन और सिया के रिश्तों को लेकर कई तीखे सवाल किए और दोनों के बयानों को क्रॉस-चेक किया। साहिल की बातों से यह साफ संकेत मिला है कि सिया ने शादी को लेकर अपनी किसी भी परेशानी या नापसंदगी का जिक्र कभी अपने घरवालों से किया ही नहीं था।

Ketan Agarwal Murder Case
केतन को 400 फीट नीचे खाई में फेंकने के बाद सिया और चेतन का ये था अगला खौफनाक कदम, पुलिस कस्टडी में बड़ा खुलासा
केतन को 400 फीट नीचे खाई में फेंकने के बाद सिया और चेतन का ये था अगला खौफनाक कदम, पुलिस कस्टडी में बड़ा खुलासा

केतन अग्रवाल के पिता ने पुलिस को क्या-क्या बताया?

इस हत्याकांड के पीछे शुरुआत में मीडिया में यह बातें तैर रही थीं कि 25 वर्षीय केतन अग्रवाल सिर पर विग (बालों का पैच) लगाता था, जिसकी वजह से 20 साल की सिया गोयल उसे नापसंद करने लगी थी। हालांकि, केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने इस थ्योरी को सिरे से खारिज कर दिया।

उन्होंने मीडिया को बताया कि केतन को कुछ मेडिकल वजहों से सिर पर एक छोटा सा हेयर पैच लगाना पड़ता था और यह बात सगाई तय होने से पहले ही सिया और उसके पूरे परिवार को बहुत साफ-साफ बता दी गई थी। विशाल अग्रवाल ने बेहद भावुक होकर कहा कि जब सब कुछ पहले से तय था, तो मेरे बेटे की जान क्यों ली गई?

पुलिस की थ्योरी के मुताबिक, सिया और 22 साल के चेतन चौधरी के बीच प्रेम संबंध थे। वे दोनों आगामी नवंबर में होने वाली इस शादी को रोकना चाहते थे। डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (लोनावला डिवीजन) गजानन टोनपे ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों की भूमिका पूरी तरह साफ हो चुकी है।

18 जून को सोची-समझी साजिश के तहत केतन को लोहागढ़ किले की ऊंची चट्टान पर ले जाया गया। वहां पहुंचते ही सिया ने पहले से तय इशारे के जरिए चेतन को सिग्नल दिया, जिसके तुरंत बाद चेतन ने केतन को पीछे से जोरदार धक्का दे दिया। गहरी खाई में गिरने की वजह से केतन की मौके पर ही मौत हो गई।

Ketan Agarwal Murder Case
कैफे में केतन की मौत की स्क्रिप्ट? सिया-चेतन की सीक्रेट मीटिंग का Video Viral , पुलिस ने शादी को लेकर खोला राज
कैफे में केतन की मौत की स्क्रिप्ट? सिया-चेतन की सीक्रेट मीटिंग का Video Viral , पुलिस ने शादी को लेकर खोला राज

मां का अलग दावा और शादी के खर्च का सच

इस बीच खुद को घिरता देख सिया की मां ने बेटी के बचाव में एक अलग ही कहानी सामने रखी है। उनका दावा है कि सिया 18 जून को लोहागढ़ किले जाने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थी।

उन्होंने बताया कि 17 जून की शाम को केतन और सिया के बीच वीडियो कॉल पर बात हुई थी, जिसमें केतन और उसकी मां ने सिया से साथ चलने की जिद की थी। सिया ने उनसे कहा भी था कि अगले दिन घर में एक पारिवारिक कार्यक्रम है और वह आराम करना चाहती है, लेकिन उनके दबाव के कारण वह चली गई।

दूसरी तरफ सिया के पिता ने उन मीडिया रिपोर्टों को झूठा बताया है जिनमें कहा जा रहा था कि शादी के लिए उदयपुर का एक आलीशान महल और चार्टर्ड प्लेन बुक किए गए थे।

उन्होंने खर्च का ब्योरा देते हुए कहा कि यह सच है कि शादी उदयपुर में होने वाली थी, जहां उन्होंने लगभग 70 कमरे बुक किए थे और एक जोड़े का एक दिन का किराया 81 हजार रुपये था। लेकिन पूरी शादी का बजट 3 करोड़ रुपये के आसपास था, न कि उतना जितना मीडिया में बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जा रहा है।

Ketan Agarwal Murder Case

फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस, उज्ज्वल निकम होंगे वकील

इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की गूंज अब महाराष्ट्र सरकार के गलियारों तक पहुंच चुकी है। सूबे के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद पुणे जाकर पीड़ित केतन अग्रवाल के पिता विशाल अग्रवाल से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया है कि सरकार केतन को न्याय दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, सरकार ने परिवार की दोनों मुख्य मांगें तुरंत मान ली हैं।

  • फास्ट-ट्रैक कोर्ट: इस पूरे मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक अदालत में की जाएगी ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके।
  • विशेष लोक अभियोजक: देश के सबसे नामचीन और कड़क वकील उज्ज्वल निकम को इस केस के लिए स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना को पूरे समाज के लिए एक बड़ा झटका बताया। उन्होंने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि अच्छे और पढ़े-लिखे परिवारों के युवाओं के भीतर ऐसी आपराधिक और हिंसक मानसिकता पनप रही है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक मर्डर केस नहीं है, बल्कि एक गंभीर सामाजिक बीमारी का संकेत है, जिस पर हम सबको मिलकर विचार करना होगा।

Ketan Agarwal Murder Case

क्राइम सीन री-क्रिएशन की तैयारी में पुलिस

लोनावला ग्रामीण पुलिस इस मामले में अब तक सात लोगों से पूछताछ कर चुकी है। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी चेतन चौधरी ने वारदात के दिन सिया से बात करने के लिए अपने एक कर्मचारी के मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था, ताकि पुलिस की नजरों से बचा जा सके। पुलिस ने उस फोन को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

लॉ एंड ऑर्डर को पूरी तरह मजबूत रखने और कोर्ट में पुख्ता सबूत पेश करने के लिए पुलिस अब लोहागढ़ किले के उसी स्पॉट पर एक डमी बॉडी (पुतले) की मदद से पूरे क्राइम सीन को री-क्रिएट करने की योजना बना रही है। इससे यह साफ हो जाएगा कि केतन को किस एंगल से और कितने बल के साथ धक्का दिया गया था, जिससे अदालत में आरोपियों के खिलाफ केस और ज्यादा मजबूत हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+