IND vs IRE: कब और कहां होगा भारत-आयरलैंड का दूसरा टी20? करो या मरो वाले मुकाबले में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?
IND vs IRE 2nd T20I: भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज अब ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां टीम इंडिया के पास गलती की कोई गुंजाइश नहीं बची है। पहले मुकाबले में 34 रन की हार ने भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेल दिया है। अब सभी की नजर दूसरे टी20 पर टिकी है, क्योंकि यही मुकाबला तय करेगा कि भारत सीरीज में वापसी करेगा या आयरलैंड इतिहास रच देगा।
आयरलैंड ने पहली बार टीम इंडिया को किसी मैच में हराया है, अब अगला मुकाबला करो या मरो वाला होगा। यह देखना भी दिलचस्प रहेगा कि क्या दूसरे मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा?

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 कब और कहां खेला जाएगा?
भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 28 जून 2026 (रविवार) को खेला जाएगा। यह मैच बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में होगा। भारतीय समयानुसार मुकाबले की शुरुआत शाम 6:00 बजे होगी। इसी मैदान पर पहला टी20 भी खेला गया था, जहां आयरलैंड ने भारत को हराकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया।
टीम इंडिया के लिए क्यों है करो या मरो का मुकाबला?
दो मैचों की इस टी20 सीरीज में आयरलैंड 1-0 की बढ़त बना चुका है। ऐसे में अगर भारत दूसरा मुकाबला भी हार जाता है तो सीरीज उसके हाथ से निकल जाएगी। इस सीरीज में तीन मुकाबले नहीं है। अगर तीन मैचों की सीरीज होती, तब भी टीम इंडिया के लिए यह मैच करो या मरो वाला होता।
क्या प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो सकता है?
पहले मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। ऐसे में दूसरे टी20 के लिए भारतीय टीम कुछ बदलाव कर सकती है। युवा खिलाड़ियों को मौका देने की चर्चा भी तेज है। हालांकि अंतिम फैसला टॉस से पहले टीम मैनेजमेंट की रणनीति पर निर्भर करेगा। ओपनिंग स्लॉट में वैभव सूर्यवंशी को लाने की माग जोर पकड़ चुकी है।
भारत-आयरलैंड के दूसरे टी20 का लाइव प्रसारण कहां देखें?
भारत और आयरलैंड के बीच दूसरे टी20 का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर भी फैंस मुकाबले का लाइव आनंद ले सकते हैं।
भारत बनाम आयरलैंड दूसरा टी20, मैच डिटेल्स
- मैच: दूसरा टी20
- सीरीज: भारत का आयरलैंड दौरा 2026
- तारीख: 28 जून 2026 (रविवार)
- समय: शाम 6:00 बजे (भारतीय समय)
- वेन्यू: सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट
- लाइव टेलीकास्ट: Sony Sports Network
- लाइव स्ट्रीमिंग: SonyLIV












Click it and Unblock the Notifications