राज्यसभा में मिला बहुमत तो जरूर बनेगा राम मंदिर

कटियार ने कहा कि भाजपा के लिए उत्तर प्रदेश को जीतना बहुत जरूरी है, अगर हमें राज्यसभा में अच्छी सीटें मिली तो भाजपा बहुमत में आ सकती है।

अयोध्या। भाजपा सांसद विनय कटियार ने एक बार फिर से राम मंदिर को लेकर बयान दिया है। अयोध्या में जनसभा को संबोधित करते हुए कटियार ने कहा कि अगर राज्यसभा में भाजपा को बहुमत मिला तो राम मंदिर जरूर बनेगा, हालांकि कटियार ने जिस वक्त यह बयान दिया लोगों ने इसपर तालियां बजाई लेकिन मंच पर मौजूद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने चुप्पी साधे रखी।

भाजपा के लिए उत्तर प्रदेश को जीतना बहुत जरूरी

कटियार ने कहा कि भाजपा के लिए उत्तर प्रदेश को जीतना बहुत जरूरी है, अगर हमें राज्यसभा में अच्छी सीटें मिली तो भाजपा बहुमत में आ सकती है, ऐसे में अगर पार्टी को राज्यसभा में बहुमत मिला तो राम मंदिर जरूर बनेगा। उन्होंने कहा कि विकास का कोई भी काम अधूरा है अगर राम मंदिर नहीं बनता है, हमें यहा मंदिर बनाना है, यह हमारे देश की एकता के लिए बहुत जरूरी है।

कॉमन सिविल कोड की भी वकालत

राम मंदिर के अलावा कटियार ने कॉमन सिविल कोड की भी वकालत की, उन्होंने कहा कि तीन तलाक मुस्लिम महिलाओं पर अत्याचार है और इसे प्रतिबंधित किया जाना चाहिए, यही नहीं एक शादी का भी विवाह होना चाहिए अन्यथा तीन चार शादी के बाद तीन चार बच्चे भी पैदा होंगे हर परिवार में जिससे कुल 20-25 लोग होंगे।

कटियार के बयान से खुश नहीं

अयोध्या के हनुमान गढ़ी में दुकान चलाने वाले दया प्रसाद का कहना है कि वह कटियार के बयान से खुश नहीं हैं, राम मंदिर का मुद्दा तमाम पार्टियों के लिए चुनावी मुद्दा बन गया है और यह हर बार चुनावों में उठता है। वहीं एक अन्य दुकानदार उमेश का कहना है कि यह सच है कि मोदीजी अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि मंदिर का निर्माण हो लेकिन उनके भाषणों में इसका जिक्र नहीं होता है।

विनय कटियार ने राम मंदिर का मुद्दा उठाया

अयोध्या में जिस जनसभा में विनय कटियार ने राम मंदिर का मुद्दा उठाया उसी जनसभा में बोलते हुए राजनाथ सिंह अपने भाषण मेंरा मंदिर का जिक्र नहीं किया और ना ही वह तीन तलाक के मुद्दे पर कोई बात रखी। उन्होंने कहा कि 15 साल बीत गए हैं लेकिन अयोध्या का विकास नहीं हुआ, हम वायदा करते हैं कि अगर भाजपा की सरकार आई तो राम की यह भूमि विकास का दौर देखेगी, अयोध्या अंतर्राष्ट्रीय केंद्र बनेगा।

आज भारत कमजोर देश नहीं

राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भारत कमजोर देश नहीं है और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश की ताकत बढ़ी है। इसके अलावा सर्जिकल स्ट्राइक पर बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत कभी भी पहले हमला नहीं करता और ना ही दूसरों की जमीन पर कब्जा करता है, भारत एक ऐसा देश है जो किसी को छेड़ता नहीं है, लेकिन जो भारत को छेड़ता है उसे भारत छोड़ता नहीं है। उन्होंने अखिलेश यादव के काम बोलता है का मजाक उड़ाते हुए कहा कि काम बोलता नहीं दिखता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+