UP Election: नितिन अग्रवाल ने डिप्टी स्पीकर पद से दिया इस्तीफा, समाजवादी पार्टी भी छोड़ी

नई दिल्ली, 19 जनवरी: उत्तर-प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच नेताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। अब बागी विधायक नितिन अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा के डिप्टी स्पीकर पद से भी इस्तीफा दे दिया। जल्द ही वो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। नितिन लंबे वक्त से सपा हाईकमान से नाराज थे। जिस वजह से बीजेपी ने ही डिप्टी स्पीकर चुनाव में उनका समर्थन किया था।

Nitin Agarwa

नितिन को राजनीति विरासत में मिली है। वो वरिष्ठ नेता नरेश अग्रवाल के बेटे हैं। 2007 में नरेश अग्रवाल ने सपा के टिकट पर हरदोई जिले की सदर सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन बाद में उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद 2008 में हुए उपचुनाव में नितिन को पार्टी ने मैदान में उतारा। तब से वो लगातार विधायक हैं। 2012 में जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने थे, तो उन्होंने नितिन को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया था।

ये है बगावत की वजह
नरेश अग्रवाल हरदोई से 7 बार विधायक रह चुके हैं। 2017 के बाद वो राज्यसभा जाना चाहते थे, लेकिन सपा ने टिकट नहीं दिया। जिस पर उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का दामन थाम लिया। फिर उनके बेटे नितिन की भी दूरियां हाईकमान से बढ़ती चली गईं। अगर वो बीच में पार्टी छोड़ते तो उनकी सदस्यता जा सकती थी, लेकिन अब चुनाव के वक्त उन्होंने इस्तीफा देकर सेफ गेम खेला है।

Recommended Video

    UP Election 2022: टिकट ना मिलने से दुखी BJP नेता SK Sharma फूट-फूट कर रोए, PC में | वनइंडिया हिंदी

    ...जब सपा बुरी तरह उलझी
    पिछले साल यूपी विधानसभा में डिप्टी स्पीकर का चुनाव हुआ। उस दौरान सीएम योगी ने नितिन को उम्मीदवार बनाकर सपा को मुश्किल में डाल दिया। सपा अपने नेता का ना तो विरोध कर पा रही थी, ना ही समर्थन। बाद में बीजेपी विधायकों की वोट की बदौलत वो चुनाव जीत गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+