VIDEO: सहारनपुर के डीएम ने पंचायत अधिकारी को दी धमकी- हम गला काट देंगे तुम्हारा
सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर जिले में डीएम पद पर तैनात पीके पाण्डेयका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में डीएम पीके पाण्डेय एक पंचायत अधिशासी अधिकारी को लापरवाही बरतने पर 'हम गला काट देंगे तुम्हारा' कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। सहारनपुर डीएम का ये बयान कैमरे में कैद हो गया है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी पीके पाण्डेय बचाव की मुद्रा में आ गए हैं। उन्होंने इस खबर का खंडन करते हुए कहा कि नगर पंचायत बेहट के औचक निरीक्षण के दौरान उनके दिए गये निर्देशों एवं बातचीत को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी भी अधिकारी को धमकी नहीं दी है।
उधर, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत परिषद, बेहट राजीव कुमार ने ऐसी किसी घटना से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान पत्रावलियों में कुछ कमियां थी, जिनके दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि सर्विस बुक की पत्रावलियों में उत्तराधिकारी के नामांकन ना होने पर जिलाधिकारी महोदय ने इतना कहा था कि यदि किसी सरकारी कर्मी की मौत हो जाती है, तो नामांकन ना होने की स्थिति में परिजन एक दुसरे का गला काटने लगते है। ऐसी स्थिति उत्पन्न ना हो, इसलिए सभी कर्मियों के नामांकन को सर्विस बुक में दर्ज कराया जायें। उन्होंने कहा कि तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications