'आलू की फैक्ट्री' के पहले ये कहा था किसान ने राहुल से, देखें यहां

नई दिल्ली। बीते दिनों कांग्रेस उपाध्क्ष राहुल गांधी का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमे वो यह कहते दिख रहे थे कि वो क्षेत्र में 'आलू की फैक्ट्री' लगवाएंगे।

rahul

यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने राहुल गांधी के खूब मजे लिये। इतना ही नहीं विपक्ष ने भी उन पर तंज कसा था।

हालांकि अब इसी मामले से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें राहुल गांधी और संबंधित व्यक्ति का पूरा सवाल जवाब है। यह वीडियो कांग्रेस के ही नेता ने अपने फेसबुक वॉल पर शेयर किया है।

ये हुई थी राहुल और किसान के बीच बात

जिस दिन राहुल ने आलू की फैक्ट्री लगवाने की बात कही थी, उस दिन वो उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में थे।

इस वीडियो में सुना जा सकता है कि किसान उनसे कह रहा है कि 'सबसे बड़ी समस्या जो फिरोजाबाद जिले में है, वो आलू के किसान की है।।

उसके बाद राहुल कहते हैं स्टोरेज की है। किसान फिर कहता है कि समस्या ये है कि आलू बिल्कुल मिट्टी के भाव जाता है। अगर हमारे इस क्षेत्र में आलू के चिप्स की फैक्ट्री लग जाए तो बहुत अच्छा रहेगा। मैं आपसे उम्मीद करता हूं।'

उसके बाद राहुल ने कहा था कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी और यहां जो फैक्ट्री लगेगी उससे बना हुआ चिप्स देश के बाहर जाएगा।

बता दें कि राहुल देवरिया से दिल्ली किसान यात्रा के दौरान 2 अक्टूबर को फिरोजाबाद में थे।

यहां देखें पूरा वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+