तेंदुए के शावक को गोद में लेकर सीएम योगी ने पिलाया दूध, देखिए रोमांचक VIDEO
गोरखपुर, 05 अक्टूबर: CM Yogi Adityanath Feeds milk leopard cub उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो चुका है। इस वीडियो में सीएम योगी तेंदुए के शावक को अपनी गोद में लेकर हाथों से दूध पिलाते नजर आ रहे हैं। जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।

दरअसल, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर में शहीद अशफाकुल्ला खान जूलॉजिकल पार्क और वेटरनरी अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पिजरे में कैद तेंदुए को देखा और फिर शावक को अपनी गोद में लेकर दूध पिलाते नजर आए। यूपी के मुख्यमंत्री के इस अनोखा अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि सीएम योगी आदित्यनाथ तेंदुए के शावक को पहले गोद में उठाते हैं और फिर अपने हाथ से बोतल से उसको दूध पिलाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनके साथ डॉक्टर और अन्य अधिकारी भी खड़े नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि सीएम योगी पांच दिन के अपने गृह जिले गोरखपुर के दौरे पर हैं। जहां इससे पहले बुधवार को उन्होंने नवरात्रि की नवमी को कन्या पूजन किया था। साथ ही जनता दरबार लगाकार लोगों की समस्याओं को भी सुना।












Click it and Unblock the Notifications