Viral Video: घर में घुसकर किशोरी से अश्लीलता करने लगा दरोगा, लोगों ने खंबे से बांधा और फिर...

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दरोगा की शर्मनाक करतूत की वजह से आगरा पुलिस को शर्मिंदगी उठानी पड़ी है। रविवार देर रात आरोपी दरोगा ने एक घर में घुसकर किशोरी को दबोच लिया और अश्लील हरकत करने लगा। शोर मचाने पर परिजनों और आसपास के लोगों ने उसे अर्धनग्न हालत में पकड़ लिया और खंबे से बांधकर पिटाई कर दी।

उधर, सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुँच गए और दरोगा को ग्रामीणों से बचाकर थाने ले आए। जानकारी अनुसार, पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। उनका कहना है कि दरोगा पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है , साथ ही उसपर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

video of agra police sub inspectpor tied to a pole and was beaten by locals

दरअसल, आगरा के थाना बरहन में दरोगा संदीप कुमार तैनात है। आरोप है कि रविवार रात को वह एक घर में कूद गया और पीड़ित किशोरी को दबोच लिया। दरोगा उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। किशोरी ने शोर मचाया तो परिजन और आसपास के लोग आ गए। उन्होंने दरोगा को अर्धनग्न हालत में पकड़ लिया और उसे एक खंभे से बांध दिया। इस दौरान दरोगा की जमकर पिटाई लगा दी। बताया जा रहा है कि दरोगा अपने साथ आपत्तिजनक सामान भी लाया था और काफी दिन से किशोरी को परेशान कर रहा था।

Recommended Video

    Viral Video: घर में घुसकर किशोरी से अश्लीलता करने लगा दरोगा, लोगों ने खंबे से बांधा
    video of agra police sub inspectpor tied to a pole and was beaten by locals

    वहीं, इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दरोगा अर्धनग्न हालत में एक खंबे से बंधा हुआ है और गुस्साए परिजन और ग्रामीण उसकी पिटाई कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का कहना है कि डिपार्टमेंट की छवि को धूमिल करने और पीड़िता की तहरीर के आधार पर दरोगा पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+