तीन युवकों ने एक झटके में लूटा, रिक्शे से सड़क पर गिरी युवती, वीडियो

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि थाने से चंद कदमों की दूरी पर भी बदमाश सरेराह लूट की वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं।

Video of mobile loot with a young woman in Meerut, Uttar Pradesh

ताजा मामला मेरठ के लिसाड़ीगेट थाने के थोड़ी ही दूर का है जहां अपनी मां के साथ रिक्शे में सवार होकर घर जा रही एक युवती से स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए।

वहीं इस वारदात के दौरान युवती रिक्शे से नीचे गिर गई। ये पूरा प्रकरण वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। पीड़िता का नाम शिप्रा रस्तोगी है और वो अपनी मां के साथ बाज़ार से अपने घर जा रही थी।

Video of mobile loot with a young woman in Meerut, Uttar Pradesh

जैसे ही वो गोला कुआं चौपले के पास पहुंची तभी पीछे से एक स्कूटी पर सवार होकर आये तीन बदमाश उस पर टूट पड़े और उसका मोबाइल फोन लूट ले गए। अहम बात ये है कि घटनास्थल से थाना चंद कदमों की दूरी पर है। फिलहाल पीड़िता ने थाना में तहरीर दी है |

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+