जमीन की पैमाइश के लिए लेखपाल ने किसान से ली रिश्वत, वीडियो वायरल

Badaun news, बदायूं। यूपी के बदायूं में लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। बिसौली तहसील के आसफपुर क्षेत्र में तैनात एक लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। लेखपाल ने जगह की पैमाइश करने के बदले 2000 रुपये की रिश्वत ली। रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर जिलाधिकारी बदायूं ने लेखपाल को सस्पेंड करने और उसके खिलाफ एफआईआर कराने का आदेश एसडीएम को दे दिए हैं।

video of lekhpal taking bribe from farmer goes viral in badaun in up

वहीं लेखपाल ने रिश्वत लेने की बात से साफ इनकार करते हुए इसे षड़यंत्र बताया है। दरअसल बिसौली क्षेत्र के आसफपुर में तैनात एक लेखपाल ने जगह की पैमाइश करने के बदले एक व्यक्ति से 2000 रुपये की रिश्वत ली जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लेखपाल 2000 रुपये की रिश्वत को कम बताते हुए भी नजर आ रहा है। वीडियो में लेखपाल किसान से 5 हजार देने की बात कर रहा है। लेकिन किसान लेखपाल को दो हजार रुपए ही दे पाता है जिसे गिनकर वह जेब में रख लेता है।

video of lekhpal taking bribe from farmer goes viral in badaun in up

वहीं इस मामले में जिलाधिकारी ने मामला संज्ञान में आने पर लेखपाल को सस्पेंड करने और उसके खिलाफ एफआईआर कराने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी का कहना है कि इस तरह की घटना को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- नसीरुद्दीन शाह के गाय और इंसान वाले बहुचर्चित बयान पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+