VIDEO: लुढ़कती यूपी पुलिस को खुद है सहारे की जरूरत!
नशे की हालत में सिपाही चलना तो दूर खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। दो सिपाहियों ने नशे की हालत में चूर सिपाही को उठाकर जीप में बैठाया।
उन्नाव। उन्नाव हरदोई मार्ग पर स्थित गेस्ट हाउस के पास वर्दी में एक सिपाही नशे में धुत होकर सड़क किनारे पड़ा था। मौके पर खड़ी सौ नंबर के सहकर्मियों ने उसे उठाकर गाड़ी में बैठाया। जिसका मौके पर खड़े लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला संज्ञान में आने पर नशेड़ी सिपाही का मेडिकल टेस्ट कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर नशेड़ी सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। एक सिपाही द्वारा नशे में चूर होकर इस प्रकार की अशोभनीय हरकत करना जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है। WhatsApp पर तमाम प्रकार के कमेंट भी आ रहे हैं।

बड़ी मुश्किल से जीप में बैठाया गया
पुलिस लाइन में तैनात सिपाही डीके रस्तोगी जो कि नशे की हालत में पाए गए। सदर कोतवाली क्षेत्र के दरोगा बाग स्थित गेस्ट हाउस के पास पुलिस लाइन में धुत्त मिले। नशा इतना ज्यादा चढ़ गया था कि वो अपने पैरों पर खड़े भी नहीं हो पा रहे थे, चलना तो दूर की बात। मौके पर खड़ी सौ नंबर जीप ने अपने विभाग के एक सिपाही के द्वारा की जा रही हरकत को देखकर उसे जीप में बैठने को कहा। लेकिन नशे की हालत में सिपाही चलना तो दूर खड़ा भी नहीं हो पा रहा था।
दो सिपाहियों ने नशे की हालत में मस्त सिपाही को उठाकर जीप में बैठाया, पूरे घटनाक्रम को मौके पर खड़े लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस विभाग के एक सिपाही द्वारा इस तरह की हरकत को गंभीर मानते हुए नशेड़ी सिपाही का मेडिकल परीक्षण कराया गया, उसके बाद पुलिस अधीक्षक ने उसे निलंबित कर दिया।
इस मामले में बातचीत करने पर क्षेत्राधिकारी नगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल परीक्षण के बाद सिपाही को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच की जा रही है, वहीं पुलिस के मीडिया सेल ने इस विषय में जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकरण में रिजर्व पुलिस लाइन के सिपाही का मेडिकल कराया गया और पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल प्रभाव से सिपाही को निलंबित किया गया।












Click it and Unblock the Notifications