वीएचपी ने युवा गौ-रक्षकों को बताया आखिर कैसे निपटें पशु तस्करों से?
मेरठ। विश्व हिंदू परिषद गौ-रक्षा विभाग की ओर से युवा गौ-रक्षकों को पशु तस्करों से निपटने के लिए सलाह दी गई है। इसमें कहा गया है कि पशु तस्करों की पिटाई तो करें लेकिन उनकी हड्डियां नहीं तोड़ें।

गौरक्षकों को वीएचपी ने दी सलाह
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ब्रज क्षेत्र और उत्तराखंड के गौ-रक्षकों की बैठक हुई। जिसे संबोधित करते हुए गौरक्षा विभाग के केंद्रीय समिति के सदस्य खेमचंद ने कहा कि वीएचपी कार्यकर्ता उन कार्यकर्ताओं की लिस्ट बनाएं जो वीएचपी के सदस्य नहीं हैं लेकिन गौरक्षा के कार्य में लगे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि इससे गौरक्षा दल को मजबूती मिलेगी और कोई भी पशु तस्कर गैरकानूनी तौर पर पशुओं की तस्करी की हिम्मत नहीं जुटा सकेगा।
खेमचंद ने आगे कहा कि देश की रक्षा गौ-रक्षा से ही हो सकती है ना कि मेक इन इंडिया से।
पशु तस्करों को मारो, लेकिन हड्डी मत तोड़ो: खेमचंद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गौ-रक्षा को लेकर दिए गए बयान पर खेमचंद ने कहा कि इस मुद्दे पर काफी बातचीत हो चुकी है। मैं प्रधानमंत्री की कही गई ज्यादातर बातों से सहमत नहीं हूं लेकिन मैं उनकी उस बात से सहमत हूं कि हमें कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए।
खेमचंद ने कहा कि मैं अपने कार्यकर्ताओं से अकसर कहता हूं कि मारो, मगर हड्डी मत तोड़ो। अगर आप किसी की हड्डी तोड़ते हैं तो आप मुश्किल में फंस सकते हैं। पुलिस कार्रवाई संभव है। कुछ लोग पशु तस्करों पर कार्रवाई के दौरान लोगों को दिखाने के लिए वीडियो बनाते हैं और उसे वायरल करते हैं। इसकी कोई आवश्यकता नहीं है।
पिछले साल जून में बजरंग दल सदस्य विवेक प्रेमी का एक वीडियो आया था। शामली के इस वीडियो में वह पशु-तस्कर की पिटाई करते हुए दिखाई दिए थे। जिसके बाद उन पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (एनएसए) के तहत केस दर्ज किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications