UPSSSC: VDO भर्ती 2016 का रिजल्ट जारी, इस लिंक पर देखें

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्राम विकास अधिकारी यानी वीडियो भर्ती 2016 का रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल 3133 अभ्यर्थियों का चयन इस पद के लिए किया गया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर देख सकते हैं।

VDO Recruitment Results of 2016

रिजल्ट जारी करते हुए आयोग के सचिव डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि इस भर्ती में कुल 3133 पद थे और पिछले 28 मार्च से 6 जून तक करीब 12000 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू हुआ था। इंटरव्यू के बाद 3133 अभ्यर्थियों का फाइनल रूप से चयन किया गया है। लेकिन, इसमें 2947 अभ्यर्थियों का परिणाम जारी है जबकि 186 पदों का परिणाम रोक लिया गया है। इनका परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा।

आरक्षण श्रेणी में रिजल्ट
3133 अभ्यर्थियों में से 2947 उपलब्ध रिजल्ट के अनुसार इसमें आरक्षित श्रेणी के 1726 अभ्यर्थी, अन्य पिछड़ा वर्ग के 559 अभ्यर्थी, अनुसूचित जाति श्रेणी के 590 और अनुसूचित जनजाति श्रेणी के 72 अभ्यर्थी शामिल हैं। जबकि विज्ञापित पदों के अनुसार इस भर्ती में आरक्षित श्रेणी के 1836 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 611 पद, अनुसूचित जाति श्रेणी के 612 और अनुसूचित जनजाति श्रेणी के 74 पद शामिल हैं।

भर्ती के बारे में
18 जनवरी 2016 को यह भर्ती शुरू हुई थी और 6 फरवरी 2016 तक के लिए फॉर्म भरे गए थे। 5 जून 2016 को इसकी लिखित परीक्षा हुई थी और इसका इंटरव्यू 28 मार्च 2018 से 6 जून 2018 तक हुआ है। यह भर्ती 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए थी, जिसमें 18 से 40 साल तक के युवा शामिल हुए थे। गौरतलब है कि ग्राम विकास अधिकारी पद के लिए अखिलेश सरकार ने 2016 में ही भर्ती का विज्ञापन जारी किया था, उसमें लिखित परीक्षा में 16000 अभ्यर्थी पास हुए थे। जिनमें अधिकांश अभ्यर्थियों का साक्षात्कार भी हो चुका था, लेकिन विवाद में भर्ती फंसने के कारण अधर में लटक गई और अब लंबे अंतराल के बाद इसका फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है।

यहां डाउनलोड करें रिजल्ट
अभ्यर्थी अपना रिजल्ट उत्तर प्रदेश राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। अथवा नीचे दिए गए लिंक से सीधे रिजल्ट डाउनलोड कर सकते है।
लिंक - http://upsssc.gov.in/UploadNotices/585_C.pdf
लिंक - Click here to view Final Result of Village Development Officer (V.D.O) under Advt. No. 03-Exam/2016.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+