वरुण ने मां मेनका गांधी के लिए की भावुक अपील, बोले- वो आपके लिए सांसद नहीं हैं

लोकसभा चुनाव के पांच चरण समाप्त हो चुके हैं। अब दो चरण के मतदान बाकी हैं। इस बीच भाजपा नेता वरुण गांधी ने अपनी मां मेनका गांधी के समर्थन में भावुक अपील की है।

वरुण गांधी ने मां मेनका गांधी के लिए वोट अपील करते हुए उनके साथ के अटूट संबंध का जिक्र किया। वरुण ने कहा कि मेनका गांधी का मतदाताओं के साथ अटूट संबंध हैं।

maneka gandhi

वरुण ने कहा कि हमारे देश में 543 संसदीय क्षेत्रों में मतदान हो रहे हैं। कई जगहों पर प्रभावी और अनुभवी लोग मैदान में हैं। लेकिन एक जगह ऐसी है जहां पर लोग सांसद को सांसद नहीं कहते हैं, हर कोई उन्हें मां कहता है।

राहुल गांधी ने अपनी मां की भूमिका के बारे में लोगों से बात करते हुए कहा कि मां को हमेशा दैवीय शक्ति के रूप में देखा जाता है, जोकि भगवान के समान होती है। जब पूरी दुनिया आपके साथ ना खड़ी हो तो आपकी मां आपका कभी भी साथ नहीं छोड़ती है।

आज मैं यहां सिर्फ आपका वोट मांगने के लिए नहीं आया हूं, ना सिर्फ मां के लिए आपका समर्थन मांगने के लिए आया हूं, मैं यहां सुल्तानपुर की मां के लिए समर्थन मांगने के लिए आया हूं।

मां की परिभाषा यह है कि उसके पास वह शक्ति होती है जो हर किसी की रक्षा करती है, वह लोगों में भेदभाव नहीं करती है, मुश्किल समय में मदद करती है, लोगों के लिए दिल में हमेशा प्रेम रखती है। मां की डांट भी आशीर्वाद होती है।

जब हम पहली बार सुल्तापुर में 10 साल पहले आए और यहां चुनाव लड़ा तो लोगों ने कहा कि सर जो चमक अमेठी में है, वही रायबरेली में है, हम वही माहौल सुल्तानपुर में देखना चाहते हैं। आज मुझे यह कहते हुए खुशी है कि जब देश में सुल्तानपुर का नाम लिया जाता है तो इसे मुख्य धारा में गिना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+