VIDEO: संकटमोचक हनुमान की शरण में एक्टर विद्युत जामवाल और अदा शर्मा
फिल्म की कास्ट ने काशी के संकट मोचन मंदिर में हनुमान के दर्शन किए और वाराणसाी के दशाश्वमेघ घाट पर सीआरपीएफ के जवानों के साथ गंगा आरती का अद्भुत नजारा भी देखा।
वाराणसी। बॉलीवुड अभिनेता विदुयत जामवाल अपनी आने वाली फिल्म कमांडो-2 का प्रमोशन करने यूपी के वाराणसी पहुंचे जहां उनके साथ फिल्म की लीड एक्ट्रेस अदा शर्मा के साथ फिल्म की टीम के कुछ खास लोग भी मौजूद थे। फिल्म की कास्ट ने काशी के संकट मोचन मंदिर में हनुमान के दर्शन किए और वाराणसाी के दशाश्वमेघ घाट पर सीआरपीएफ के जवानों के साथ गंगा आरती का अद्भूत नजारा भी देखा। वहीं, दोनों ने अपने फैन्स का अभिवादन किया और विदुयत ने काशी की परंपरा का निर्वहन करते हुए हर-हर महादेव के नारे भी लगाए। ये भी पढ़ें: Bigg Boss के घर में रहकर आए बनारसी गेस्ट से सुनिए सलमान और शो के बारे में अनुसनी बातें

वनइंडिया से खास बातचीत में कमांडो-2 की लीड कास्ट
oneindia से खास बातचीत करते हुए फिल्म की कास्ट ने कहा कि कमांडो-2 देश ही नहीं विदेश में भी धमाल मचाएगी। क्योंकि इस फिल्म में दिखने वाले स्टंट को विदुयत ने खुद किया है और किसी भी तरीके की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल नहीं किया गया है। विदुयत कहते हैं कि 'वे वो लोग हैं जिन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी अग्नि परीक्षा से गुजरना होता है क्योंकि हमे विरासत में फिल्म इंडस्टी नहीं मिली है।' वहीं, फिल्म में उनके साथ कन्नड़ और तेलगु फिल्मों के साथ बॉलीवुड फिल्म 1920 की अभिनेत्री अदा शर्मा फिल्म में लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाएंगी।

सीआरपीएफ के जवानों के साथ देखी गंगा आरती
फिल्म कमांडो-2 के प्रमोशन के लिए विद्युत् जामवाल और अदा शर्मा जैसे ही संकट मोचन मन्दिर पहुंचे वहां फैन्स घंटो पहले से ही उनका इंतजार कर रहे थे। वहीं, अदा शर्मा और जामवाल ने अपने फैन्स के साथ सेल्फी ली। विद्युत् मंदिर से निकल कर काशी से दशाश्वमेघ घाट पहुंचे और नौका का लुफ्त उठाने के साथ ही सीआरपीएफ के जवानों के साथ माता गंगा का पूजन किया और आरती की अद्भूत दर्शन भी किये।

फिल्म में हैं सभी रियल स्टंट
वहीं, फिल्म के प्रमोशन में वाराणसी आने वाले विद्युत ने अपने इंटरव्यू में कहा कि आने वाली फिल्म कमांडो-2 बॉलीवुड की अब तक की सभी एक्शन फिल्मों से हट कर है। ये फिल्म बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में भी धमाल मचा देगी। ये भी पढ़ें: फरीदा के साथ किसी ने की 'शरारत',ट्विटर पर फैला दी मौत की अफवाह












Click it and Unblock the Notifications