डांट से नाराज होकर ससुराल गई बीवी तो गुस्साए बेटे ने मां की हत्या कर पन्नी में भरकर फेंका

वाराणसी। वाराणसी कैंट थाना क्षेत्र के लालपुर पुलिस चौकी के करीब 2 दिनों पहले प्लास्टिक में लपेट कर मिले महिला के शव मामले में पुलिस ने आज बड़ा खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र की रहने वाली मीरा जायसवाल थी। जिसे उसके बेटे ने ही उसके व्यवहार से तंग आकर अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की थी। इस मामले में इंस्पेक्टर कैंट राजीव रंजन उपाध्याय और उनकी टीम ने 48 घंटे के अंदर इस मामले की परतें खोलकर रख दीं। पुलिस के फुर्तीले कामकाज से खुश होकर एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 15 हजार रुपये का इनाम दिया।

varanasi son killed his mother with the help of his two friends

पुलिस को जब प्लाटिक में लपेट कर फेंकी गई लाश के बारे में जानकारी मिली तो पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें आरोपी बेटे ने स्वीकार किया कि उसने मां के बुरे बर्ताव से आझिज आकर ही उसका कत्ल किया। बेटे ने बताया कि मां के खराब व्यवहार के चलते ही उसके पिता डेढ़ साल पहले घर छोड़ कर चले गए थे और अब आरोपी बेटे की शादी के बाद मृतक मीरा जायसवाल ने कथित तौर पर बहू को इतना प्रताड़ित किया कि वो भी पति को छोड़कर मायके चली गई थी। यही नहीं अपने बेटे से मृतक नौकर की तरह व्यवहार करती और कथित रूप से सभी के सामने बेइज्जत करती थी।

बार-बार की बेइज्जती और बुरे बर्ताव से परेशान होकर अमित ने दुकान में अकाउंट का काम देखने वाले धीरू और एक और दोस्त शिवम को बुलाया। इसके लिए पहले तो शिवम अमित को फोन लेकर सोनभद्र और मिर्जापुर लेकर चला गया जहां उसके रिश्तेदार रहते थे जिससे हत्या के वक्त उसकी लोकेशन बनारस में ट्रेस ना हो सके और पुलिस को गुमराह किया जा सके। फिर आरोपी बेटे अमित ने माँ को नींद की 20 गोली दूध में डालकर दे दीं और फिर करेंट का झटका दिया।

इसपर भी जब मां की मौत नहीं हुई तो अमित और धीरू ने मिलकर चाकू से गोदकर मां की हत्या कर दी और दुकान में लगे सीसीटीवी और डीवीआर को तोड़ लोहे के बक्से में भर उनके शव को प्लास्टिक में लपेट कर कैंट थाना क्षेत्र के लालपुर में दैतराबीर बाबा मंदिर के करीब तालाब में फेंक आए। इन लोगों ने हत्या की प्लानिंग तो काफी की थी लेकिन पुलिस के शिकंजे से बच नहीं पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+