वाराणसी: पर्चा भरने ढोलक बजा और ठुमके लगाकर पहुंचे दो प्रत्याशी, पुलिस भी हुई खुश
जन विकास पार्टी के वाराणसी के उत्तरी विधानसभा से विनोद यादव और शिवपुर विधानसभा से सितारा देवी ने नामांकन स्थल पर पहुंचने के लिए एक नहीं कई अनोखे अंदाज से लोगों को आकर्षित करने का प्रयास किया।
वाराणसी। विधानसभा चुनाव का परवान इस समय सिर चढ़ कर बोल रहा है और ऐसे में सियासी पार्टियों के साथ ही निर्दलीय उम्मीदवार भी मतदाताओं को रिझाने के लिए अजीबो-गरीब काम कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा सोमवार को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में देखने को मिला जिसके बारे में जानकर हंसने को मजबूर हो ही जायेंगे। दरअसल, विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमाने आये दो प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट ऑफिस में संगीत और डांस का समा बांध दिया जिन्हें देखकर ड्यूटी में लगे पुलिस के जवान भी बहुत खुश। इन प्रत्याशियों में विनोद यादव माला फूल से लदे होने के बावजूद भी गले में ढोलक टांगकर बजा रहे थे और उनके साथ आई महिला प्रत्याशी सितारा देवी उनकी ढोलक पर ठुमके लगा रही थी।

बता दें कि जन विकास पार्टी के वाराणसी के उत्तरी विधानसभा से विनोद यादव और शिवपुर विधानसभा से सितारा देवी ने नामांकन स्थल पर पहुंचने के लिए एक नहीं कई अनोखे अंदाज से लोगों को आकर्षित करने का प्रयास किया है।
















Click it and Unblock the Notifications