आवारा जानवरों को बचाने की कोशिश में ऐसी मोड़ी कार, कुछ देर बाद कीचड़ में धंसी थी दो लाश

वाराणसी। पुल पर भटक रहे आवारा पशुओं को बचाने के चक्कर में एक कार ने पुल पर पर इतना तेज मोड़ लिया कि वह पुल की रेलिंग तोड़कर सीधे नीचे जा गिरी। इस घटना में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। यूपी में आवारा पशुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसकी वजह से ऐसी घटनाएं सुनने में आ रही हैं।

varanasi 2 men died in road accident

कैंट थाना क्षेत्र के वरुणा पुल पर बीती रात एक हुंडई क्रेटा कर रेलिंग को तोड़ते हुए पुल के नीचे जा गिरी इस दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई जिसमें एक क्षत्रिय महासभा के प्रदेश स्तर का पदाधिकारी भी शामिल था। घटना रात करीब 2 बजे हुई। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद शवों को नदी से निकलवाया। घटना की जानकारी के बाद मृत परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है वहीं घटना तब हुई जब ये लोग शहर की ओर आ रहे थे। परिजनों ने बताया की घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दी। वहीं पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 2 बजे के समय एक हुंडई की क्रेटा गाड़ी कचहरी से वरुणा पुल होते हुए शहर की तरफ जा रही थी। तभी अचानक से आवारा पशु क्रेटा के सामने आ गए। जिससे ड्राइवर ने तेजी से कार फुटपाथ की तरफ मोड़ दी। डिवाइडर से टकराते हुए गाड़ी पुल के रेलिंग को तोड़ते हुए करीब 40 फीट नीचे जा गिरी।

वरुणा नदी में पानी कम होने के कारण वहां कीचड़ था जिसमे तेज गति के कारण गाड़ी कीचड़ में जाकर धंस गई। गाड़ी में मौजूद लक्ष्मण सिंह और उनके मित्र सुभाष कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के शव पुलिस ने दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के मॉर्च्यूरी में रखा है।

वहीं पुलिस की माने तो घटना आवारा पशु का गाड़ी के अचानक सामने आने के कारण हुआ। वहीं कीचड़ में गाड़ी के धंसने से दम भी घुट की भी बात सामने आ रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल पाएगी। लेकिन ये जरूर है कि वाराणसी सहित पूरे यूपी में आवारा पशुओं के कारण आये दिन घटनाएं घटित होती रहती हैं लेकिन नगर निगम खाना पूर्ति के नाम पर कभी कभार सड़कों पर आवारा पशुओं को वीआईपी मूमेंट में पकड़ते तो है लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+