VIDEO: गुजरात चुनाव के लिए यूपी आ रहा है BJP के काम, मुरादाबाद में मुस्लिम महिलाओं ने दी दुआ

महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर लेकर गुजरात चुनाव में भाजपा की जीत के लिए दुआ की। भाजपा नेताओं की माने तो हालिया निकाय चुनाव में मिली जीत से गुजरात में भी भाजपा को इसका फायदा मिलेगा।

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में बीते विधानसभा चुनावों में तीन तलाक पर भाजपा को मिली जीत का आधार शायद अब गुजरात में भी बनने जा रहा है। इसी को लेकर महानगर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा की जीत के लिए दुआ की। मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि तीन तलाक के खिलाफ कानून लाने से भाजपा ने हजारों मुस्लिम महिलाओं के साथ न्याय किया है। इसलिए हम गुजरात की महिलाओं से अपील करते हैं कि वो भी इस चुनाव में भाजपा को वोट देकर अपने सम्मान की रक्षा करें। शहर के कटघर इलाके में आयोजित इस कार्यक्रम में मुस्लिम महिला फिरदौस जहां ने कहा कि मोदी सरकार ने सदियों से चली आ रही कुप्रथा को बंद कर हम मुस्लिम महिलाओं के साथ न्याय किया है। इस कुप्रथा के कारण लगातार उत्पीड़न हो रहा था। पिछले काफी समय से मुस्लिम महिलाएं इसे हटाने को लेकर प्रयासरत थीं, लेकिन पिछली सरकारों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

https://hindi.oneindia.com/news/uttar-pradesh/cbi-investigate-these-recruitments-held-in-akhilesh-yadav-government-that-yogi-accusing-435210.html

इस दौरान महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर लेकर गुजरात चुनाव में भाजपा की जीत के लिए दुआ की। भाजपा नेताओं की माने तो हालिया निकाय चुनाव में मिली जीत से गुजरात में भी भाजपा को इसका फायदा मिलेगा। यहां बता दें कि उत्तर प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव से पहले तीन तलाक का मुद्दा खूब गर्माया था। वहीं गुजरात चुनाव में भी इसे दोहराने के लिए भाजपा कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसलिए हर तरीके के प्रयास जारी हैं। इसी कड़ी में मुस्लिम महिलाओं के सहारे भाजपा गुजरात की मुस्लिम महिलओं में अपनी पैठ बना रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+