Uttar Pradesh: योगी सरकार ने पेश किया 33789.54 करोड़ का अनुपूरक बजट, जानिए क्या रहा खास

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सोमवार को अनुपूरक बजट पेश किया। यह बजट करीब 33 हजार करोड़ रुपये आकार का है। इसमें करीब 14 हजार करोड़ रुपये की नई योजनाएं शामिल हैं।

यूपी विधानसभा

Supplementary budget of UP Government: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को 33789.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। प्रस्तावित पूरक मांग राजस्व खाते में 13,756.84 करोड़ रुपये और पूंजी खाते पर 20012.70 करोड़ रुपये है। साथ ही प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 के आयोजन के लिए भी बजट की व्यवस्था की गई है। इसमें सबसे बात ये है कि सरकार ने 14 हजार करोड़ की नई योजनाएं शुरू करेगी।

महाकुंभ एवं ग्लोबल इनवेस्टर समिट के लिए धन की व्यवस्था

राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में पूरक बजट पेश किया जबकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधान परिषद के समक्ष पूरक अनुदान की मांग रखी। प्रयागराज में 2025 में होने वाले महाकुंभ एवं युवाओं को बांटे जाने वाले टैबलेट व स्मार्ट फोन के लिए भी पूरक बजट में व्यवस्था की गई है।

33,76,954.67 लाख रुपये की अनुदान मांगे

राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन राज्य विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए पूरक बजट पेश किया। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सदन में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 33,76,954.67 लाख रुपये के पूरक अनुदान की मांगें रखीं। इसमें राजस्व खाता 13,75,684.28 लाख रुपये और पूंजी खाता 20,01,270.39 लाख रुपये शामिल हैं। पूरक बजट पेश करने के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

नई योजनाओं पर 14 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार

इसमें नई योजनाओं के लिए 14,000 करोड़ रुपये शामिल हैं। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 33,769 करोड़ रुपये के पूरक अनुदान की मांगें रखीं जिसमें 13,756 करोड़ रुपये का राजस्व खाता और 20,012 करोड़ रुपये का पूंजी खाता शामिल है।

बजट पेश करने के बाद कार्यवाही स्थगित

पूरक बजट पेश किए जाने के बाद कार्यवाही पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक सरकार ने फरवरी में आगामी वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए 296 करोड़ रुपये और स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए 899 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया है।

योगी

अनुपूरक बजट के खास बिन्दु-

  1. इसने प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के लिए 200 करोड़ रुपये और स्टार्ट-अप और इन्क्यूबेटरों के लिए 100 करोड़ रुपये का भी प्रस्ताव किया है। बजट में औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के लिए निजी औद्योगिक पार्क और हब विकसित करने के लिए 8,000 करोड़ रुपये का उच्चतम प्रावधान किया गया है।
  2. साथ ही प्रयागराज में महाकुंभ के भव्य आयोजन के लिए 521 करोड़ रुपये और पायलट प्रोजेक्ट के तहत 10 जिलों में न्यायालय परिसरों के निर्माण के लिए 400 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी सीएम फैलोशिप योजना का भी बजट और स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना, स्मार्ट सिटी और प्रधानमंत्री आवास योजना को आगे बढ़ाने के लिए किए गए वित्तीय प्रस्तावों का ध्यान रखा गया है.
  3. बजट में सड़कों के चौड़ीकरण और मजबूती के लिए 2,000 करोड़ रुपये और युवाओं को मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन बांटने के लिए 300 करोड़ रुपये का प्रावधान है। आजमगढ़ के हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय की स्थापना के लिए 5 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+