'22 जनवरी को UP के सभी स्कूलों में रहेगी छुट्टी, शराब की दुकानें भी बंद', योगी सरकार का फैसला

Ram Mandir Inauguration: 22 जनवरी को राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के मद्देनजर राज्य भर के सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी रहेगी। यह आदेश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए हैं। सीएम ने यह भी कहा है कि इस दिन राज्य में शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी।

आपको बता दें कि हाल ही में, बीजेपी विधायक राम कदम ने शराब और मांस पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई थी। उन्होंने कहा था कि 22 जनवरी दिवाली के त्योहार की तरह ही पवित्र है। मैं भगवान राम के सभी भक्तों की ओर से महाराष्ट्र के सीएम से आग्रह करता हूं कि 22 जनवरी के पवित्र दिन पर पूरे राज्य में शराब और मांस पर प्रतिबंध लगाया जाए।

Ram Mandir Inauguration

22 जनवरी को राम मंदिर की 'प्राण प्रतिष्ठा'
दरअसल, अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की 'प्राण प्रतिष्ठा' का आयोजन किया जा रहा है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर देशभर की सम्मानित और महान विभूतियां इस पल की गवाह बनने को आतुर हैं। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां जारी हैं। अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।

क्या क्या हो रहीं तैयारियां?

  • टूरिज्म को बढावा देने के लिए सौंदर्यीकरण ।
  • सड़क चौड़ीकरण के साथ दुकानों को एक लाइन में।
  • दुकानों से लेकर दीवारों पर आध्यात्मिक प्रतीक बनाए गए हैं।
  • अयोध्या ओवरब्रिज का रूप परिर्वतन। ब्रिज के नीचे रामकथा को पेंटिंग के जरिए उकेरा गया।
  • रंग-बिरंगी लाइट्स से अयोध्या रोशन।
  • सुंदर-सुसज्जित गमलों से अयोध्या को सजाया गया।
  • पैदल पथ, विद्युतीकरण, आरती स्थल, छत्री, वीआईपी मंडप तक बनाए गए हैं।
  • सरयू नदी के नया घाट से लेकर लक्ष्मण घाट तक गुलाबी पत्थर लगाकर सुंदर बनाया गया।
  • लक्ष्मण कुंज स्मार्ट व्हीकल मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाई गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+