Uttar Pradesh Weather Update: भयंकर कोहरे की चपेट में यूपी, कई जिलों में स्कूल बंद, IMD ने कहा-'बचकर रहें'
Uttar Pradesh Weather Update: उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में पिछले दो-तीन दिनों से भयंकर सर्दी पड़ रही है, लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है तो वहीं कोहरे के आतंक से लोग बुरी तरह से आहत हैं, ऐसी स्थिति में मौसम विभाग का ताजा अपडेट और भी डराने वाला है, उसका कहना है कि 'आने वाले दिनों में पारा और गिरेगा जिससे गलन बढ़ेगी इसलिए सभी को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।'
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह के मुताबिक 'आज से लेकर 31 दिसंबर तक राज्य के कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिलेगा तो वहीं शीतलहर भी लोगों को परेशान करेगी इसलिए सभी को सलाह दी जाती है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार जरूर मौसम अपडेट चेक करें।'

कई जिलों में कोल्डवेव का अलर्ट (Uttar Pradesh Weather Update)
उन्होंने कहा कि 'एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से अचानक से यूपी में सर्दी बढ़ी है। लखनऊ, गोरखपुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, गाजीपुर, बस्ती, सोनभद्र, अलीगढ़ , वाराणसी, बहराइच, हरदोई, बलिया, प्रयागराज, अमेठी, मुरादाबाद, झांसी में कोल्डवेव अलर्ट जारी है।'
कई जिलों में स्कूल बंद
हालांकि इन जगहों पर धूप निकलेगी इससे लोगों को फौरी तौर पर राहत मिलेगी। सर्दी के मद्देनजर निम्नलिखित जिलों के स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए हैं।
- अमेठी- कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के स्कूल आज से लेकर 24 दिसंबर तक बंद।
- अंबेडकरनगर - कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के विद्यालय 22-24 दिसंबर तक बंद ।
- सुल्तानपुर - कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालय आज बंद।
- कानपुर- नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से हटाकर 10 बजे कर दिया गया है, जिससे छात्रों को राहत मिली है।
अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम? (Uttar Pradesh Weather Forecast)
अगले तीन दिन सुबह-शाम अभी भी कोहरा और सर्दी बनी रहेगी, इसलिए लोगों को मार्निंग वॉक में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। दिन के समय धूप निकलेगी , जिससे दिन का तापमान बढ़ेगा, लेकिन रात फिर ठंडी रहेगी।
कोहरे में ड्राइविंग कैसे करें?
कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो जाती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में अतिरिक्त सतर्कता और सही नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। आप कोहरे में ड़्राइव करते वक्त निम्नलिखित टिप्स फॉलो करें।
- गति धीमी रखें।
- लो-बीम हेडलाइट या फॉग लाइट का प्रयोग करें।
- हॉर्न और इंडिकेटर का समझदारी से प्रयोग करें।
- शीशे और विंडस्क्रीन साफ रखें।












Click it and Unblock the Notifications