UP vidhansabha News: शीतकालीन सत्र के पहले दिन सपा का प्रदर्शन, इन मुद्दों पर किया विरोध
Up vidhansabha News In Hindi: उत्तर प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र का सोमवार को पहला दिन है। इसकी शुरुआत के साथ समाजवादी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया और कई मुद्दों पर योगी सरकार को घेरा।
सपा विधायकों ने विधानमंडल के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। ये विधायक अपने हाथ में पट्टी लेकर बैठे हुए हैं। इसमें संभल हिंसा का जिम्मेदार योगी सरकार को ठहराया गया। उन्होंने हाथ में जो पोस्टर लिया है उसमें लिखा है , " संभल में भाजपाइयों का षड्यंत्र, दंगा कराने में जुटा तंत्र"।

यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक चलेगा। सत्र के पहले दिन सोमवार को औपचारिक कार्य जैसे अध्यादेशों, अधिसूचनाओं, नियमों को सदन के पटल पर रखा जाएगा और विधायी कार्य निपटाए जाएंगे। 17 दिसंबर को अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। 18 दिसंबर को अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी, जिसके बाद उसे पारित किया जाएगा। 19 और 20 दिसंबर को विधायी कार्य होंगे। कार्यक्रम के मुताबिक, 20 दिसंबर को सदन आधे दिन संचालित होगा।
उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सोमवार से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र को लेकर रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी दलों से सहयोग मांगा और कहा कि सदन में स्वस्थ चर्चा से प्रदेश का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान होता है।












Click it and Unblock the Notifications