समाजवादी पार्टी के 16 प्रत्याशियों की सूची में क्यों नहीं है शिवपाल यादव का नाम? बेटे आदित्य यादव ने बताई वजह

लोकसभा चुनाव में बहुत कम समय शेष है। ऐसे में उत्तर प्रदेश की सियासत में घमासान मचा हुआ है। कुर्सी के इस खेल में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी (सपा) किसी तरह एक दूसरे को मात देना चाहते हैं।

इसी बीच सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 16 उम्मीवारों का नाम है। सपा की इस लिस्ट में यादव परिवार के तीन सदस्य, अखिलेश यादव की पत्नी और मौजूदा सांसद डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव और अक्षय यादव का नाम है।

Shivpal Yadav

इस लिस्ट में अखिलेश के चाचा और सपा के कद्दावर नेता शिवपाल यादव का नाम नहीं था। लिस्ट के सामने आने के बाद लोगों के मन में शिवपाल को टिकट ना मिलने को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई। अब इस पर शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।

यूपी तक के एक वीडियो में आदित्य यादव अपने पिता शिवपाल यादव को टिकट ना मिलने पर बोलते नजर आए। आदित्य यादव ने सत्ताधारी बीजेपी पर भी लोगों के बीच भ्रम पैदा करने का आरोप लगाया है।
यह भी देखें: लोकसभा चुनाव 2024: यूपी में भाजपा और सपा के लिए क्यों बेहद अहम हैं रालोद नेता जयंत चौधरी?

आदित्य यादव ने कहा, "ये पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का निर्णय होता है कि किसे टिकट मिलेगी। मैं अपने लिए और अपने नेता शिवपाल यादव के लिए भी यह कह सकता हूं कि हमने ये निर्णय पार्टी पर छोड़ा हुआ है कि चुनाव किसे लड़ाना है, किसे नहीं।"

उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा स्थिति में शिवपाल यादव जसवंत नगर से विधायक हैं। उन्होंने सरकार में रहते हुए और ना रहते हुए भी जनता के लिए बहुत काम किया है। उनका राजनीतिक इतिहास बहुत बड़ा रहा है।
यह भी देखें: UP News: आजमगढ़ में सपा नेता की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने सिर, सीना, गर्दन हर जगह मारी गोली

आदित्य यादव ने आगे कहा, "पार्टी हमें आगे जो भी जिम्मेदारी देगी हम उसे पूरी तरह निभाएंगे, टिकट हो ना हो हमारा लक्ष्य 2024 चुनाव है चाहे प्रत्यासी कोई भी बने, जीतना समाजवादी पार्टी को है।"

बीजेपी पर निशान साधते हुए आदित्य ने कहा कि भाजपा की सरकार समय-समय पर लोगों को भ्रमित करती रहती है। भुखमरी, बेरोजगारी जैसे मुद्दों से लोगों का ध्यान खिंच कर भ्रम पैदा करती है।
यह भी देखें: यूपी सरकार मंत्रियों और सभी विधायकों को 11 फरवरी को ले जा रही अयोध्‍या, लग्जरी बसों का किया गया इंतजाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+