UP News: आजमगढ़ में सपा नेता की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने सिर, सीना, गर्दन हर जगह मारी गोली

UP News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में गुरुवार को दिनदहाड़े सपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने सपा नेता और पूर्व प्रधान के ऊपर करीब सात गोलियां मारी। गोली लगने से प्रधान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने के बाद पहुंचे परिजनों ने प्रधान के परिवार के ऊपर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दिए। आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ किए।

up-news-sp-leader-shot-dead-in-azamgarh-miscreants-shot-everywhere-in-the-head-chest-neck

बताया जा रहा है कि बरदह थाना क्षेत्र के सोनहरा गांव के रहने वाले पूर्व प्रधान रणविजय सिंह यादव 50 वर्ष गुरुवार को शाम आवश्यक काम से मार्टिनगंज बाजार गए थे। शाम को भी बाजार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बेलवाना गांव के समीप ईंट भट्ठे के पास बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक करते हुए रोक लिया।

रोकने के बाद बदमाशों द्वारा उनके ऊपर अंधाधुंध गोली चलाई गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब तक वहां पहुंचते तब तक गोली मारने वाले बदमाश वहां से फरार हो गए थे। बदमाशों ने पूर्व प्रधान के सिर, सीना और गर्दन और शरीर में कई जगह गोली मारी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पूर्व प्रधान के परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वही वही आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य और एसपी सिटी शैलेंद्र लाल भी घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस द्वारा जगह-जगह नाके बंदी करके चेकिंग शुरू की गई लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+