यूपी सरकार मंत्रियों और सभी विधायकों को 11 फरवरी को ले जा रही अयोध्‍या, लग्जरी बसों का किया गया इंतजाम

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ विधानसभा के सभी विधायकों और अपनी सरकार के मंत्रियों को अयोध्‍या दर्शन करवाने के लिए 11 फरवरी को ले जा रहे हैं। योगी सरकार ने भाजपा के विधायकों और मंत्रियेां के अलावा प्रमुख विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी के विधायकों को रामलला के दर्शन करने के लिए साथ आने का न्‍यौता भेजा है।

RAM

योगी सरकार ने पहले ही वादा किया था कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के सभी सदस्यों को भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या धाम के दर्शन कराएगी। दर्शन करवाने का प्रोग्राम पहले था लेकिन राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने आने वालों की भीड़ लगने के कारण यूपी सरकार ने वो प्रोग्राम स्‍थगित कर दिया था।

योगी सरकार विधायकों को लखनऊ से अयोध्‍या ले जाने के लिए यूपी परिवहन निगल मकी 10 सुपर लक्‍जरी प्रीमियम बसों की व्‍यवस्‍था की है।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने विधायकों को अयोध्‍या ले जाने के लिए परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को बसों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

बता दें बुधवार को सदन के दौरान मुख्‍यमंत्री बहुत विधानसभा सत्र के दौरान सीएम योगी ने 11 फरवरी को भगवान श्रीरामलला के दर्शनों के लिए अयोध्या में रामलला का दर्शन करने के लिए साथ आने के लिए आमंत्रित किया था। इसके अलाव विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी सभी सदस्यों को अयोध्या चलने के लिए आमंत्रित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+