सिक्योरिटी गार्ड ने बच्चों पर की अंधाधुंध फायरिंग, 2 की मौत
सिक्योरिटी गार्ड ने 3 बच्चों को मारी गोली, 2 की मौके पर मौत
एटा। उत्तर प्रदेश के एटा में एक सिक्योरिटी गार्ड ने 3 बच्चों को गोली मार दी। उसकी इस अंधाधुंध फायरिंग के शिकार बच्चों में से दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक बच्चे को अस्पताल से जाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

एटा के जसरथपुर थाना छेत्र के देवतरिया गांव में छोटे सिंह यादव नाम के सिक्योरिटी गार्ड ने गांव के इदरीश के 3 साल के बेटे शान मोहम्मद और 6 साल की बेटी गुल बसा की घर से बाहर खेलते समय गोली मारकर हत्या कर दी, वहीं महबूब की 5 साल की बच्ची सोनी को गोली मारकर घायल किया।
छोटे सिंह दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। पुलिस ने छोटे सिंह को गिरफ्तार कर लिया है किया। हत्या के कारणों का अभी पता नही। पुलिस प्रशाशन मौके पर पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि गार्ड ने नशा किया हुआ था।













Click it and Unblock the Notifications