यूपी पुलिस का अमानवीय चेहरा फिर आया सामने, दलित नाबालिग बच्चों के कपड़े उतार उल्टा लटकाकर पीटा

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर में पुलिस की बर्बरता से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। सुल्तानपुर के चौकी क्षेत्र सेमरी के गांव ईसुर में चोरी के आरोप में सिपाहियों ने दलित बच्चों के कपड़े उतरवाए और फिर उन्हें उल्टा लटकाकर पीटा। सिपाहियों ने यह कुकृत्य अपने चौकी इंचार्ज की मौजूदगी में किया। इस घटना के बारे में जब पुलिस के आलाधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने जानकारी न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।

मोबाइल चोरी के आरोप में अमानवीय यातनाएं
जानकारी के अनुसार, ईसुर गांव में 23 अक्टूबर को भण्डारा था। खाना खाते वक्त तमोलीपुर के एक निवासी राजन तिवारी का मोबाइल गायब हो गया। संदेह जाहिर करते हुए तिवारी ने 2 दलित बच्चों को पकड़ा। लात-घूंसे मारते हुए उन्हें दूसरे दिन चौकी सेमरी ले गया। जहां जयसिंहपुर कोतवाली में चौकी इंचार्ज रामराज व उसके एक अन्य सिपाहियों ने बच्चों को बांध लिया। दीवार के सहारे बच्चों को सर के बल उल्टा किया और कपड़े उतरवा लिए। फिर बुरी तरह प्रताड़ित किया।

10-12 साल के बच्चे
पीटने के बाद पुलिस ने बच्चों से कहा कि कल तक कहीं से भी मोबाइल लाकर दे जाना। दोनों बच्चे सचिन 11 वर्ष पुत्र विजय कुमार व गणेश 10 वर्ष पुत्र लहुरी हैं। किसी तरह वे अपने घर आये तो सारी बात अपनी मां-दादी और अन्य परिजनों को बताईं। मार से सचिन काफी सदमें में है, उसका इलाज चल रहा है।

अधिकारी बोले- नहीं पता
25 अक्टूबर को विजय कुमार बच्चो को लेकर कोतवाली जयसिंहपुर पहुंचा। लेकिन विसर्जन होने व विभागीय मामला होने के कारण पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। जिसकी वजह से ईसुर गांव की दलित बस्ती के लोग भयभीत हैं। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर विजयमल सिंह यादव ने घटना की जानकारी होने से इनकार कर दिया। वहीं, कोतवाल देवेश सिंह ने कहा कि मैं विसर्जन में व्यस्त था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+