Uttar Pradesh MLC elections: बीजेपी ने की 5 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा, 30 जनवरी को वोटिंग

बीजेपी ने यूपी विधान परिषद चुनाव की 5 सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव 30 जनवरी को होंगे, जिसकी गणना 2 फरवरी को होगी।

Uttar Pradesh MLC elections

Uttar Pradesh MLC elections: बीजेपी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 5 सीटों पर होने वाले चुनावों के मद्देनजर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। इन पांच सीटों में से तीन स्नातक और दो शिक्षक सीटें हैं। पार्टी ने तीनों स्नातक सीटों पर मौजूदा सदस्यों को फिर से प्रत्याशी बनाया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उम्मीदवारों के नामों को अपनी मंजूरी दे दी है।

30 जनवरी को चुनाव, परिणाम 2 फरवरी को

भाजपा के तीन उम्मीदवारों में जय पाल सिंह (बरेली मुरादाबाद); अरुण पाठक (कानपुर-उन्नाव) और देवेंद्र प्रताप सिंह (गोरखपुर-फैजाबाद) के नाम की घोषणा की है। वहीं दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों में वेणु रंजन भदौरिया शामिल हैं, जो कानपुर-उन्नाव शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए पार्टी के उम्मीदवार होंगे और झांसी-प्रयागराज निर्वाचन क्षेत्र के लिए बाबूलाल तिवारी का नाम फाइनल किया है। इन सीटों पर 30 जनवरी को चुनाव होगा। जिसके परिणाम 2 फरवरी को आएंगे।

शिक्षक सीटों पर पहली बार बीजेपी लड़ रही चुनाव

Recommended Video

    UP में Electricity के दामों में हो सकती है बढ़ोत्तरी, CM Yogi के पाले में गेंद | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें कि दोनों शिक्षक सीटों पर पहली बार बीजेपी चुनाव लड़ने जा रही है। वहीं 5 में से तीन स्नातक सीटों पर बीजेपी का कब्जा था। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 में ज्यादा समय नहीं बचा है और कई राज्यों में विधानसभा चुनाव भी कुछ ही महीने दूर हैं। चुनाव की दृष्टि से यह साल काफी अहम है। इस साल मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, कर्नाटक, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, राजस्थान, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होंगे।

    इन नौ में से छह राज्यों में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों की सरकारें हैं, जबकि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकारें हैं, तेलंगाना भारतीय राष्ट्र समिति (पूर्व में तेलंगाना राष्ट्र समिति) द्वारा शासित है। पार्टी अध्यक्ष के रूप में नड्डा का तीन साल का कार्यकाल इस महीने के अंत में समाप्त हो रहा है। हालांकि, आगामी चुनावों को देखते हुए उनका कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+