UP News: इस दिन खुलेंगे बेसिक व माध्यमिक विद्यालय, जारी हुआ यह निर्देश
Uttar Pradesh News: विद्यालयों में छुट्टी को लेकर दुविधा अब दूर हो गयी है। बेसिक और माध्यमिक के विद्यालय सीधे 16 नवंबर को खुलेंगे।15 नवंबर को पहले से अवकाश घोषित है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह ने निर्देश जारी किया है।
बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने सभी बीएसए को जारी निर्देश में कहा है कि परिषद के अधीन चल रहे विद्यालयों, मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। अब बेसिक और माध्यमिक के विद्यालय सीधे 16 नवंबर को खुलेंगे क्योंकि 15 नवंबर को पहले से अवकाश घोषित है। विद्यालयों में 11 नवंबर को नरक चर्तुदशी, 12 को दीपावली, 13 को गोवर्धन पूजा, 15 नवंबर को भैया दूज की पहले से छुट्टी घोषित है। इसे देखते हुए शासन ने 14 नवंबर को भी अवकाश घोषित कर दिया है।

UP News: घर का दरवाजा खोलते समय इंस्पेक्टर को ऐसे आ गयी मौत, बेटी- पत्नी ने पुलिस को बताई यह वजह
14 नवंबर को छुट्टी होगी या नही इसको लेकर लोग असमंजस में थे। शासन द्वारा यूपी के बेसिक स्कूलों में 14 नवंबर को अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह अवकाश कैलेंडर में शामिल नहीं है। इससे इस अवकाश को लेकर दुविधा थी। यह दुविधा शुक्रवार की शाम को आखिरकार खत्म हुई। माध्यमिक विद्यालयों में भी 14 नवंबर को अवकाश घोषित कर दिया गया है। प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में काफी संख्या में संविदाकर्मी कार्यरत हैं। इसमें सबसे बड़ी संख्या शिक्षामित्रों की है। इसके साथ ही रसोइयां व ब्लाक संसाधन केंद्रों में कंप्यूटर आपरेटरों व एकाउंटेंट भी संविदा पर काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications