UP News: घर का दरवाजा खोलते समय इंस्पेक्टर को ऐसे आ गयी मौत, बेटी- पत्नी ने पुलिस को बताई यह वजह
Lucknow News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पीएमसी में तैनात इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। वह रविवार देर रात रिश्तेदार के घर से खाना खाकर घर लौटे थे और दरवाजा खोल रहे थे। इसी बीच बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं।
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के कृष्णानगर के मानस विहार के रहने वाले इंसपेक्टर रविवार रात अपने रिश्तेदार के घर खाना खाने गए थे।उनके साथ उनकी पत्नी व बेटी भी थी। रात दो बजे वह अपने घर लौटे। पत्नी और बेटी कार में बैठे थे। वह घर का दरवाजा खोलने के लिए उतरे थे। दरवाजा खोलने के दौरान ही उन्हे बदमाशों ने गोली मार दी। इसके बाद वह वहीं गिर पड़े। पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। उन्हे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर प्रयागराज में चतुर्थ वाहिनी पीएसी क्वार्टर मास्टर के पद पर तैनात थे।

डीसीपी साउथ विनीत जायसवाल ने बताया कि मामले में अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। पांच टीमें गठित की गई है। सीसीटीवी फुटेज से सुराग जुटाए जा रहे हैं। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications