UP Lok sabha Chunav 2024 Voting: सुबह नौ बजे तक उत्तर प्रदेश में 12.89% मतदान, जानिए कहां पड़े सर्वाधिक मत

Uttar Pradesh Pradesh Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए सोमवार सुबह से मतदान हो रहा है। ऐसे में सुबह नौ बजे तक उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर 12.89% मतदान हुए हैं। सर्वाधित मतदान बांदा में तो गोण्डा में सबसे कम मतदान हुआ है।

आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट पर 13.45 फीसदी मतदान,कैसरगंज सीट पर 13.04 प्रतिशत, कौशांबी सीट पर 10.49 फीसदी, गोंडा सीट पर 9.55 प्रतिशत वोटिंग, जालौन सीट पर 12.80 फीसदी मतदान, झांसी सीट पर 14.26 प्रतिशत मतदान, फतेहपुर सीट पर 14.28 फीसदी मतदान, फैजाबाद लोकसभा सीट पर 14.00 प्रतिशत वोटिंग, बांदा लोकसभा सीट पर 14.57 फीसदी मतदान, बाराबंकी लोकसभा सीट पर 12.73 प्रतिशत वोटिंग, मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर 13.86 फीसदी मतदान, रायबरेली लोकसभा सीट पर 13.60 प्रतिशत मतदान,लखनऊ सीट पर 10.39 प्रतिशत वोटिंग, हमीरपुर सीट पर 13.61 फीसदी मतदान हुए हैं।

up

पांचवें चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी, कौशल किशोर, निरंजन ज्योति व यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित 144 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। उत्तर प्रदेश के कैसरगंज में भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह ने कहा कि कैसरगंज की जनता उन्हें (पिछली बार से) दोगुने वोटों से जिता रही है। उनके बेटे करण भूषण शरण सिंह कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+