'हम किसी के लिए मतदान नहीं करेंगे इसका बहिष्कार करते हैं....,' इलाहाबाद के मांडा उमापुर के लोगों में आक्रोश

Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav 2024 Voting: लोकसभा चुनाव के 6वें चरण का मतदान शनिवार सुबह से जारी है। उत्तर प्रदेश की चौदह लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। जिसमें मेनका गांधी, जगदंबिका पाल, दिनेश लाल यादव सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्टा दांव पर है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों पर मतदान बहिष्कार तो कुछ जगहों पर ईवीएम मशीन खराब होने की खबर सामने आई है।

इलाहाबाद सीट पर मांडा उमापुर कलां में लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। मतदान बहिष्कार की सूचना मिलते ही सेक्टर मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। वो लोगों को समझाने में जुटे हैं। लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए मांग कर रहे है लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। ऐसे में हम किसी सरकार का समर्थन नहीं करेंगे। हम इस चुनाव का बहिष्कार करते हैं। इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र के मांडा खास प्राथमिक विद्यालय में मतदान स्थल संख्या 328, 29, 30 की ईवीएम में खराबी आ गई। जिससे मतदान रुका हुआ है।

up

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के जूनियर हाई स्कूल निजामाबाद में सुबह 7:25 बजे से मतदान शुरू हुआ। मशीन में कुछ गड़बड़ी होने के चलते लगभग 25 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ। वहीं रानी की सराय मोहम्मदपुर ब्लॉक के मतदान केंद्र रोवां में 7:50 पर वोटिंग मशीन के खराब होने के कारण वोटिंग बाधित रही। मशीन के ठीक होने तक मतदाता इंतजार करते दिखे। भदोही लोकसभा सीट के बूथ 66 अभोली में ईवीएम खराब हो गई। मतदान के लिए कतार में लगे लोग गर्मी से परेशान हैं। मतदान बाधित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+