UP Lok Sabha Election Voting Dates: काशी-लखनऊ समेत जानिए यूपी की इन Hot Seats पर कब है मतदान?
UP Lok Sabha Election Hot Seats Voting Dates: चुनाव आयोग ने आज लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार चुनाव 7 चरणों में होंगे. चुनावी दंगल का प्रारंभ 19 अप्रैल से होगा तो वहीं सातवां चरण 1 जून को है।

80 लोकसभा सीटों वाले राज्य यूपी में 7 चरणों में चुनाव होने वाला है। खास बात ये है कि पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र इसी राज्य से हैं तो वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस बार भी लखनऊ से ही चुनावी मैदान में हैं। चलिए जानते हैं यूपी की हॉट सीटों पर कब हैं चुनाव।
उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर सात चरणों में मतदान होगा
- पहला चरण: 8 सीटों पर मतदान (19 अप्रैल)
- दूसरा चरण: 8 सीटों पर मतदान (26 अप्रैल)
- तीसरा चरण: 10 सीटों पर मतदान (7 मई)
- चौथा चरण: 13 सीटों पर मतदान (13 मई)
- पांचवां चरण: 14 सीटों पर मतदान (20 मई)
- छठा चरण: 14 सीटों पर मतदान (25 मई)
- सातवां चरण: 13 सीटों पर मतदान (1 जून)
आपके शहर में कब है मतदान?
- 19 अप्रैल: सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत
- 26 अप्रैल : अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा
- 7 मई: संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली
- 13 मई : शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच
- 20 मई: मोहनलाल गंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा
- 25 मई: सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डोमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही
- 1 जून: महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रोबर्ट्सगंज।
वाराणसी में वोटिंग 1 जून को है
पीएम मोदी के संसंदीय क्षेत्र वाराणसी में वोटिंग 1 जून को तो वहीं लखनऊ में मतदान 20 मई को है आपको बता दें कि चुनावी नतीजे 4 जून को आएंगे।
PM मोदी ने किया Tweet
चुनाव आयोग के तारीखों के ऐलान के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि 'लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व का शुभारंभ हो गया है। चुनाव आयोग ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है।BJP-NDA इन चुनावों में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सुशासन और जनसेवा के अपने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर हम जनता-जनार्दन के बीच जाएंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि 140 करोड़ परिवारजनों और 96 करोड़ से अधिक मतदाताओं का भरपूर स्नेह और आशीर्वाद हमें लगातार तीसरी बार मिलेगा।'












Click it and Unblock the Notifications