OPINION: उत्तर प्रदेश के 4593 गांवों को मिलेगी बस सुविधा, प्रदेश के हर गांव की बदलेगी तस्वीर

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश में परिहवन सेवा को बेहतर करने की कोशिश कर रही है। सरकार का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण इलाकों की ओर है। यही वजह है कि सरकार ने प्रदेश के सभी गांवों में परिवहन की सेवा पहुंचाने का फैसला लिया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

प्रदेश सरकार ने सूबे के सभी गांवों को परिहवन सेवा से जोड़ने का फैसला लिया है। योगी सरकार की ओर से परिवहन निगम के अधिकारियों को इस बारे में निर्देश दिया गया है। प्रदेश के सभी 4593 गांवों में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा को पहुंचाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इस लक्ष्य को इसी वर्ष दिसंबर माह तक हासिल करने का निर्णय लिया है।

up bus

इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से एक संयुक्त टीम का गठन किया गया है। यह टीम 10 अक्टूबर तक अपनी रिपोर्ट पेश कर देगी। इस सर्वे रिपोर्ट के बाद परिवहन सेवाओं को सभी गांवों तक पहुंचाने के काम को आगे बढ़ाया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह का कहना है स्थलीय सर्वे और रास्ते तय करते समय इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि गांव से अधिकतम एक किलोमीटर की दूरी पर बस की सेवा हो। अगर इससे अधिक दूरी से बस की सेवा है तो गांव के लिए अलग से बस संचालित की जाएगी।

गांव तक बसों की सुविधा पहुंचाने के लिए संबंधित तहसील और जिला मुख्यालय को संयोजित किया जाएगा। परिवहन राज्य मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि मार्गों का प्रस्ताव इस तरह से तैयार किया जाए कि प्रस्तावित मार्ग की अधिकतम दूरी 100 किलोमीटर से अधिक ना हो।

जिन गांवों में बसों की सेवा नहीं है वहां परिहवन निगम बस सेवा की शुरुआत करेगा, इसके लिए प्रमुख सचिव परिवहन वेंकटेश्वर लू ने विभाग और परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में तय किया गया है कि इस सर्वे को एक हफ्ते के भीतर पूरा कर लिया जाएगा और 10 अक्टूबर तक इसे मुख्यालय भेज दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश आबाद गांवों की संख्या की बात करें तो यह दस लाख से अधिक है। प्रदेश में कुल 100983 गांव हैं, साथ ही ग्राम सभाओं की संख्या 59163 है, जिसमे से 4953 गांवों में बस सेवा नहीं है। इन गांवों में बस सेवा पहुंचाने के लिए हर जनपद में कम से कम 2 दल बनाए गए हैं जो अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+