IPS Transfer In UP: यूपी में सात IPS अधिकारियों के हुए तबादले, पीयूष आनंद बने एडीजी प्रशासन
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 27 दिसंबर को सात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जानिए किसे कहां मिला चार्ज...

IPS Transfer In UP: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार (27 दिसंबर) देर रात 7 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। शासन की तरफ से जारी सूची के मुताबिक, पीयूष आनंद को अपर पुलिस महानिदेशक जीआरपी से अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन बनाया है।
वहीं, इस पद पर तैनात ए.सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक जीआरपी बनाया गया है। इसी क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक प्रेमचंद्र मीणा (पीसी मीणा) को अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन के पद पर भेज गया है।
प्रेम प्रकाश को डीजीपी मुख्यालय, आलोक सिंह एडीजी जोन कानपुर बनाया गया है। जबकि अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन भानु भास्कर को इसी पद पर प्रयागराज जोन भेज गया है।
वहीं, अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन राजकुमार को अपर पुलिस महानिदेशक लॉजिस्टिक्स के पद पर भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications