योगी सरकार का ऐलान, यूपी में छठ पूजा और कार्तिक पूर्णिमा पर सार्वजनिक अवकाश

लखनऊ, 09 नवंबर: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में छठ पूजा के मौके पर सार्वजनिक छुट्‌टी देने का ऐलान किया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने 10 नवंबर को छठ पूजा और 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया। इस संबंध सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से सभी डीएम को चिट्‌ठी भेजी गई है। पूर्वांचल समेत प्रदेश के कई जिलों में छठ का पर्व बड़े स्तर पर मनाया जाता है।

Yogi Adityanath

एक सरकारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा, छठ पर्व लोक आस्था का एक प्रमुख पर्व है। इस पर्व में आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य की उपासना की जाती है। हमारे देश में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की समृद्ध परंपरा व संस्कृति है। प्रकृति के साथ मानव के जुड़ाव का सन्देश देने वाला छठ पर्व इसी समृद्ध परम्परा का जीवन्त उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने लोगों से छठ पर्व के समस्त अनुष्ठानों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करने की अपील की।

प्रधान सचिव जितेंद्र कुमार ने आदेश में साफ किया गया है कि मैनुअल ऑफ गवर्नमेंट ऑर्डर्स (संशोधित), 1981 के पारा 247(सी) के तहत डीएम अपने स्तर से अधिकतम 3 स्थानीय अवकाश घोषित कर सकते हैं। इस संबंध में वर्ष की शुरुआत में संबधित आयुक्त को जानकारी देनी होगी। अगर तीन से अधिक स्थानीय अवकाशों से अधिक स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने की जरूरत हो तो इसके लिए सरकार की अनुमति लेनी होगी।

प्रधान सचिव की ओर से जारी आदेश के तहत कहा गया है कि छठ पूजा को स्थानीय स्तर पर सार्वजनिक अवकाश के रूप में अभी तक किसी भी जनपद से पूर्वानुमति का प्रस्ताव पास नहीं हुआ है। प्रधान सचिव ने चिट्‌ठी में कहा है कि जिन जनपद में बड़े स्तर पर छठ पर्व मनाया जाता है, वहां नियमों के आधार पर छठ पूजा पर्व को शामिल कर स्थानीय स्तर पर अब तक कितने अवकाश घोषित किए गए हैं, इसकी जानकारी दी जाए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर 19 नवंबर को भी छुट्‌टी की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्तिक मास के मेलों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसको देखते हुए घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा, रोशनी, पार्किंग और पीने के पानी की व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+