UP: दीपोत्सव से पहले अयोध्या में होगी योगी कैबिनेट की बैठक? जानिए इसके पीछे की वजह
CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है। अगले साल 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर का उद्घान करेंगे। इससे पहले अब योगी सरकार ने अयोध्या पर ध्यान केंद्रित कर दिया है। सूत्रों की माने तो योगी सरकार के कैबिनेट की अगली बैठक अयोध्या में हो सकती है। वहीं दूसरी ओर सरकार इस बार भी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारी में जुटी हुई है।

कैबिनेट को लेकर अंदरखाने चल रही चर्चा
सूत्रों की माने तो इस बैठक को लेकर अंदरखाने से अभी अनौपचारिक चर्चा हुई है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही सरकार की तरफ से इसको लेकर बड़ा ऐलानक या जा सकता है। सरकार के सूत्रों ने बताया कि इस आगामी कैबिनेट बैठक में अयोध्या को लेकर अहम फैसले लिए जाएंगे।
अयोध्या में कैबिनेट की बैठक की तैयारी
अयोध्या में योगी सरकार की अगली कैबिनेट को लेकर इसलिए अटकलें लगनी शुरू हुई है क्योंकि यूपी के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने इसके संकेत दिए थे। दरअसल , जनवरी 2024 में भगवान राम की "प्राण प्रतिष्ठा" आने से पहले उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अयोध्या पर अपना ध्यान केंद्रित करने के प्रयास में, यह अपनी अगली कैबिनेट बैठक अयोध्या में आयोजित करने की संभावना है।
सुरेश खन्ना ने दिए थे संकेत
मंगलवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कैबिनेट बैठक के दौरान लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए कहा था कि कैबिनेट के सामने 21 प्रस्ताव रखे गए। 20 को ले लिया गया है, जबकि एक को होल्ड पर रखा गया है। इसे अगली कैबिनेट बैठक के दौरान उठाया जाएगा, जो संभवत: अयोध्या में होगी।
भव्य दीपोत्सव की तैयारी में जुटी है सरकार
इस बीच सरकार श्रीराम की नगरी में सातवें दीपोत्सव को लेकर सरकारी विभाग अपनी-अपनी ओर से अलग-अलग तैयारी करने में लगे हैं। पर्यटन विभाग भी सातवें दीपोत्सव को एक नए कीर्तिमान के रूप में स्थापित करने के लिए अपने ढंग से तैयारी कर रहा है।
पर्यटन विभाग निकालेगा झाकियां
दीपोत्सव में पर्यटन विभाग की ओर से झांकियां निकाली जाएंगी जाएगी, जो रामायण के सातों अध्यायों (कांड) पर आधारित होंगी। इसके अलावा पंचकोसी,14 कोसी व 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थापित मठ मंदिरों व सामाजिक स्थलों पर पर्यटन विभाग सात लाख दिए जलाएगा। दीपोत्सव में 24 लाख दीपक जलाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पर्यटन विभाग सात लाख दीपक जलाकर सहयोग करेगा।












Click it and Unblock the Notifications