यूपी को मिलेंगे 21 नए पुलिस स्टेशन, लखनऊ के खाते में 4
उत्तर प्रदेश को मिलेंगे 21 नए पुलिस स्टेशन, लखनऊ डीआईजी रेंज ने शासन के पास भेजा प्रस्ताव।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासन को बेहतर करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 21 नए पुलिस स्टेशन खोलने का फैसला लिया है। लखनऊ के डीआईजी रेंज ने इन नए पुलिस स्टेशन को खोलने के प्रस्ताव को शासन के पास मंजूरी के लिए भेजा है। ये सभी नए पुलिस स्टेशन खोलने के प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद इनकी स्थापना का काम शुरु होगा।

इन 21 नए पुलिस स्टेशन में से प्रदेश की राजधानी लखनऊ के खाते में 4 नए पुलिस स्टेशन आएंगे। लखनऊ में ये पुलिस स्टेशन सुशांत गोल्फ सिटी, गोमती नगर विस्तार, रहीमाबाद और दुबग्गा में खोला जाएगा। गौरतलब है कि खुद मुख्यमंत्री ने हाल ही में पुलिस प्रशासन को बेहतर करने के संकेत दिए थे, इसके लिए उन्होंने बकायदा पुलिस विभाग की प्रेजेंटेशन भी ली थी, जिसमें उन्होंने नए पुलिस स्टेशन खोले जाने की बात कही थी।












Click it and Unblock the Notifications